विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैसों से हमेशा भरा चाहते हैं बटुआ? तो पर्स में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, जानिए वास्तु नियम

Published: Mon, 31 Aug 2026 03:30 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कुछ चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन हानि होती है। फटे ...और पढ़ें

पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए? (Picture Credit- AI Generated)

पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में पर्स को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका संबंध मां लक्ष्मी से होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पर्स में भूलकर भी ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और व्यक्ति को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़े।

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि किन चीजों को पर्स में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि पर्स में किन चीजों को रखने से आर्थिक नुकसान होता है।

पर्स में क्या न रखें?

फटे नोट- वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में फटे हुए नोट रखना शुभ नहीं माना जाता है। इस तरह की गलती करने से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिसकी वजह से धन हानि होती है और बेवजह खर्च बढ़ते हैं। इसलिए पर्स में कभी भी फटे हुए नोट नहीं रखने चाहिए।

पितरों की फोटो- पर्स में मृत लोगों की फोटो रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। पितरों की फोटो नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, जिसका बुरा प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है और धन की कमी होती है।

पुराने बिल या चाबी- पर्स में भूलकर भी पुराने बिल या चाबी नहीं रखनी चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। इससे धन हानि होती है। ऐसा कहा जाता है कि पर्स में रखे हुए पुराने बिल या चाबी आर्थिक तंगी और नुकसान का कारण बनता है। इन चीजों को रखने से व्यक्ति के जीवन में ऐसी स्थिति आ सकती है जब उसे किसी से कर्ज लेना पड़ जाए। साथ ही तरक्की में बाधा आ सकती है।

देवी-देवताओं की फोटो- वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि चमड़े से बने पर्स में भूलकर भी देवी-देवताओं की फोटो नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से देवी-देवताओं का अपमान होता है और आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।

पर्स में क्या रखें?

अगर आप धन लाभ के योग चाहते हैं, तो पीली या सफेद कौड़ी को कुछ समय के लिए मां लक्ष्मी के चरणों में रखें और उसके बाद इसे अपने पर्स में रख लें। माना जाता है कि पर्स में कौड़ी रखने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है और नकारात्मक ऊर्जा पास नहीं आती। साथ ही, पर्स कभी खाली नहीं रहता है।

यह भी पढ़ें- वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं मंदिर में रखी ऐसी मूर्तियां, छा सकती है कंगाली

यह भी पढ़ें- छोटे फ्लैट में अपनाएं वास्तु के 5 आसान टिप्स, बिना तोड़फोड़ घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: घर में क्रिस्टल पिरामिड रखने के फायदे, सही दिशा और जरूरी नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।