विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर की तिजोरी भर देगा क्रिस्टल ट्री! बस सही दिशा में रखें और देखें वास्तु का चमत्कार

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:30 PM (GMT+05:30)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिस्टल ट्री घर में सकारात्मक ऊर्जा, धन और सौभाग्य लाता है। इसे सही दिशा में रखने ...और पढ़ें

क्रिस्टल ट्री से घर में आएगी समृद्धि, जानें वास्तु के अनुसार सही दिशा (Picture Credit: AI Generated)

क्रिस्टल ट्री से घर में आएगी समृद्धि, जानें वास्तु के अनुसार सही दिशा (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. क्रिस्टल ट्री सकारात्मक ऊर्जा और धन को आकर्षित करता है।

  2. सही दिशा में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और लाभ मिलता है।

  3. उत्तर-पश्चिम दिशा धन लाभ और पूर्व स्वास्थ्य के लिए उत्तम है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। इन्हीं में से एक है क्रिस्टल ट्री रखना जिसे धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि घर में क्रिस्टल ट्री को सही दिशा में रखने से ऊर्जा का प्रवाह अच्छा बना रहता है और किसी भी तरह का वास्तु दोष दूर होता है।

यह आर्थिक लाभ प्रदान करता है और ऊर्जा को प्रभावित करता है। इसी वजह से आजकल कई लोग इसे अपने घर या ऑफिस की सजावट का हिस्सा बना रहे हैं। हालांकि, केवल क्रिस्टल ट्री रखना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि वास्तु के अनुसार इसकी दिशा और स्थान भी महत्वपूर्ण होते हैं। अगर आप भी धन-समृद्धि और गुड लक के लिए घर में क्रिस्टल ट्री रखते हैं तो इसकी सही दिशा के बारे में जरूर जानें।

क्रिस्टल ट्री रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में क्रिस्टल ट्री को एक खास जगह पर रखने से ही इसके पूरे लाभ मिलते हैं। घर में दक्षिण-पूर्व दिशा को धन-दौलत, उत्तर-पूर्व को आध्यात्मिक और पूर्व दिशा को तरक्की और नई शुरुआत से जोड़ा जाता है।

आप घर में क्रिस्टल ट्री को अलग-अलग दिशाओं में रख सकते हैं। अगर आप पैसों की तंगी दूर करना चाहते हैं, तो इसे घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। वहीं घर के सदस्यों की सेहत अच्छी रखने के लिए आपको क्रिस्टल ट्री हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

घर में क्रिस्टल ट्री रखने के फायदे

हम सभी अपने घरों में शांति और सकारात्मक माहौल चाहते हैं और इसके लिए घर में रखी कुछ चीजें बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। ऐसे ही घर में यदि आप क्रिस्टल ट्री रखते हैं तो ये अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर से किसी भी बुरी ऊर्जा को दूर रखता है।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है

सही वास्तु का एक मुख्य काम पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करना माना जाता है। यही बात क्रिस्टल ट्री वास्तु पर भी लागू होती है, जो नेगेटिव एनर्जी को खत्म करता है और हमारे घरों में पॉजिटिव एनर्जी का संतुलन बनाए रखता है।

मानसिक सेहत के लिए अच्छा है

वर्क डेस्क पर क्रिस्टल ट्री रखने से एकाग्रता, रचनात्मकता और प्रोडक्टिविटी बेहतर हो सकती है, जिससे क्रिस्टल ट्री भावनात्मक और मानसिक सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके प्रभाव से आप वर्क प्लेस में जल्दी प्रोग्रेस करते हैं और तेजी से आगे बढ़ते हैं।

अगर आप भी घर में क्रिस्टल ट्री रखते हैं, तो वास्तु के इन नियमों का पालन करना जरूरी है जिससे घर में इसके पूरे लाभ मिलें।

यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: मंदिर में रखी ये मूर्तियां लाती हैं नकारात्मकता, छिन जाएगी घर की सुख-शांति, तुरंत हटाएं

यह भी पढ़ें- कंगाली होगी दूर! तिजोरी में चुपचाप रख दें लाल किताब में बताई यह 1 चीज, बरसने लगेगा पैसा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।