विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंगाली होगी दूर! तिजोरी में चुपचाप रख दें लाल किताब में बताई यह 1 चीज, बरसने लगेगा पैसा

Published: Tue, 29 Sep 2026 02:26 PM (IST)

आर्थिक तंगी दूर करने और धन लाभ के लिए कुछ आसान उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। आइए आपको ...और पढ़ें

धन लाभ के लिए करें लाल किताब का यह उपाय (Picture Credit: AI Genrated)

धन लाभ के लिए करें लाल किताब का यह उपाय (Picture Credit: AI Genrated)

HighLights

  1. तिजोरी में शहद में डूबा चांदी का टुकड़ा लाल कपड़े में रखें।

  2. यह उपाय धन आकर्षित कर फिजूलखर्ची रोकने में सहायक है।

  3. शुक्रवार को सूर्योदय के बाद यह उपाय करना अधिक शुभ है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उनमें से हैं जो ज्यादा पैसे कमाने के बाद भी कई बार पैसों की तंगी का सामना करते हैं। कई बार घर में कोई दोष होने के कारण ऐसा हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति भी अर्श से फर्श पर आ सकती है। दरअसल, इसके लिए आपको कुछ आसान उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है।

अगर आपको बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, तो इससे बाहर निकलने के लिए लाल किताब में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाकर आप समसयाओं से जल्द ही बाहर निकल सकते हैं।

अगर आप मेहनत करने से साथ-साथ घर की तिजोरी में एक आसान काम करेंगे, तो धन का आगमन होने के साथ धन बचाकर रखने में भी मदद मिलेगी। आइए आपको बताते हैं आपको तिजोरी में पैसों की आवक बढ़ाने के लिए क्या रखना चाहिए?

धन लाभ के लिए तिजोरी में क्या रखें?

अगर आपका पैसा बिना वजह खर्च हो जाता है, तो आप घर की तिजोरी या फिर पैसों की अलमारी में एक आसान काम कर सकते हैं। इसके लिए आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा लें और इसे शहद में डुबोकर थोड़ी देर के लिए रख दें।

इस टुकड़े को शहद से निकालें और किसी लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी के भीतर रख दें। इसे तिजोरी में ऐसे रखें कि बार-बार इसमें आपकी या किसी अन्य सदस्य की नजर न पड़े। इस उपाय से धन आकर्षित होगा और बिना वजह के खर्च रुकने लगेंगे। यही नहीं इस एक आसान उपाय से आपकी फिजूलखर्ची भी रुकेगी और धन की बचत होगी।

किस दिन करें यह उपाय

वैसे तो आप इस उपाय को किसी भी शुभ दिन में आजमा सकते हैं, लेकिन अगर आप इसे शुक्रवार के दिन करते हैं तो इसके ज्यादा लाभ होते हैं। शुक्रवार को माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस वजह से धन से जुड़ा कोई भी उपाय इसी दिन करने की सलाह दी जाती है।

आपको यह उपाय करते समय इस बात का ध्यान भी रखना है कि आप इसे सुबह सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही करें। ज्योतिष में माना जाता है कि धन से जुड़ा कोई भी उपाय आपको रात के समय नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस समय नकारात्मक शक्तियां भी सक्रिय होती हैं और आपको अपने उपायों का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

पर्स में रखें चांदी का टुकड़ा

अगर आप इस उपाय को तिजोरी में नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने पर्स में एक चांदी का चौकोर टुकड़ा रखें। यह टुकड़ा ऐसा होना चाहिए जिसमें को जोड़ न हो। एक समतल चांदी का छोटा सा चौकोर टुकड़ा पर्स, तिजोरी या किसी भी पैसों के स्थान पर रखने से धन आकर्षित होता है।

अगर आप भी यहां बताए लाल किताब के उपाय को आजमाएंगे तो धन लाभ के ज्यादा योग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बेरोजगारी से हैं परेशान? लाल किताब के ये 3 अचूक उपाय आजमाएं, चमक सकती है किस्मत

यह भी पढ़ें- किस्मत साथ नहीं दे रही तो देर न करें, लाल किताब के ये 5 उपाय अपनाएं; जाग सकता है सोया हुआ भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।