विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किस्मत साथ नहीं दे रही तो देर न करें, लाल किताब के ये 5 उपाय अपनाएं; जाग सकता है सोया हुआ भाग्य

Published: Fri, 28 Aug 2026 03:49 PM (IST)

जीवन में लगातार आ रही बाधाओं और दुर्भाग्य से निपटने के लिए लाल किताब में कई सरल उपाय बताए गए ...और पढ़ें

जीवन की परेशानियों को कम करने वाले आसान उपाय । (Picture Credit- AI Generated)

जीवन की परेशानियों को कम करने वाले आसान उपाय । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. चने की दाल का उपाय गुरु ग्रह को मजबूत करता है।

  2. चींटियों को आटा-गुड़ खिलाने से राहु-शनि शांत होते हैं।

  3. घर को साफ और व्यवस्थित रखना सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार मेहनत करने के बाद भी काम में सफलता नहीं मिलती और जीवन में बार-बार रुकावटें आती हैं। ज्योतिष शास्‍त्र में ऐसी स्थिति को ग्रहों के प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है। लाल किताब में जीवन की परेशानियों को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए कई सरल उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि इन उपायों को श्रद्धा के साथ करने से भाग्य का साथ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इन आसान और असरदार उपायों के बारे में।

चने की दाल का उपाय करें

यदि जीवन में लगातार रुकावटें आ रही हैं तो चने की दाल का यह उपाय किया जा सकता है। रात को थोड़ी चने की दाल पानी में भिगोकर पीतल की कटोरी में अपने सिरहाने रखें। सुबह इस दाल को गुड़ के साथ मिलाकर गाय को खिला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से गुरु ग्रह से जुड़ी सकारात्मकता बढ़ सकती है और काम में आने वाली बाधाएं कम हो सकती हैं।

चींटियों को आटा-गुड़ खिलाएं

चींटियों को आटा और गुड़ खिलाना भी बहुत अच्‍छा उपाय हो सकता है। इसके लिए आटे में थोड़ा गुड़ मिलाकर चींटियों को खिलाएं। यदि आप नियमित ऐसा करती हैं, तो राहु और शनि ग्रह से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। साथ ही जीवन में नकारात्‍मक ऊर्जा भी कम होने लगती है।

बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें

लाल किताब में नारियल का भी विशेष महत्व माना जाता है। मानसिक तनाव या लगातार बाधाओं से परेशान व्यक्ति बहते हुए जल में पानी वाला नारियल प्रवाहित करता है, तो नारियल के साथ-साथ आपकी सारी समस्‍याएं भी जल में ही प्रवाहित हो जाती हैं। इस उपाय से मन को शांति मिलती है।

पहली रोटी गाय या कौए को दें

भारतीय परंपरा में पहली रोटी गाय को और कौए को देनी चाहिए। हिंदु धर्म की मान्‍यता अनुसार गाय में सभी देवी-देवता वास करते हैं। गाय को रोटी खिलाने से सभी कष्‍ट दूर होते हैं वहीं कौए पितरों का प्रतीक होते हैं, ऐसे में उन्‍हें भोंजन कराने से पितृ दोष दूर होता है। इसलिए रोज आपको यह काम जरूर करना चाहिए।

घर को साफ और व्यवस्थित रखें

भाग्य को मजबूत करने के लिए केवल पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि घर का वातावरण भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए घर के मुख्य द्वार और ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए। घर में टूटे सामान, बेकार वस्तुएं और लंबे समय से पड़ा कबाड़ तुरंत ही हटा दें। माना जाता है कि साफ-सुथरा घर सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है।

यह भी पढ़ें- रातों-रात किस्मत को बदल सकते हैं लाल किताब के ये 10 अचूक उपाय

यह भी पढ़ें- कंगाल को भी धनवान बना सकते हैं 'लाल किताब' के ये 4 नियम, आज ही से कर दें शुरू

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।