विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रातों-रात किस्मत को बदल सकते हैं लाल किताब के ये 10 अचूक उपाय

Published: Tue, 25 Aug 2026 06:50 PM (IST)

लाल किताब के 10 अचूक उपाय धन और सफलता प्राप्त करने में सहायक हो सकते हैं। ये सरल उपाय जीवन की बाधाओं को दूर कर सकारात्मकता बढ़ाते हैं।

लाल किताब के 10 प्रभावी उपाय । (Picture Credit- AI Generated)

 लाल किताब के 10 प्रभावी उपाय । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. चींटियों को आटा खिलाने से धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं।

  2. पक्षियों को दाना और काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ माना जाता है।

  3. चांदी का टुकड़ा और केसर तिलक आर्थिक स्थिरता बढ़ाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सब अमीर बनना चाहते हैं, हम सब रातों-रात सफल होने के ख्‍वाब देखते हैं। लेकिन यही सपने सच भी हो सकते हैं अगर आप लाल किताब के उपायों को अपनाकर देखें। ये उपाय जीवन की परेशानियों को कम करने और सकारात्मकता बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। तो चलिए इन सरल और असरदार लाल किताब के उपायों के बारे में जानते हैं।

चींटियों को आटा खिलाएं

रोजाना चींटियों को चीनी मिला हुआ आटा खिलाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे जीवन में आने वाली धन संबंधी रुकावटें कम होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

 पक्षियों को दाना डालें

सुबह छत, बालकनी या आंगन में पक्षियों के लिए सात प्रकार के अनाज डालें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पक्षियों को दाना खिलाने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

कुत्ते को रोटी खिलाएं

शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना लाल किताब के उपायों में बताया जाता है। माना जाता है कि इससे शनि से जुड़ी परेशानियों और नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है। खासतौर पर जिन पर शनि की साढ़ेसाती या महादशा चल रही हो, उन्‍हें यह काम जरूर करना चाहिए।

 पीपल को जल चढ़ाएं

रविवार छोड़कर हफ्ते के अन्य दिनों में सुबह पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करने से भी फायदा होता है। माना जाता है कि इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

चांदी का टुकड़ा रखें

एक छोटा चौकोर चांदी का टुकड़ा अपने पर्स या जेब में रखना भी शुभ माना जाता है। लाल किताब की मान्यताओं के अनुसार, इससे आर्थिक स्थिरता बढ़ती है और धन भी आपके पास रुकता है।

 केसर का तिलक लगाएं

स्नान करने के बाद रोजाना माथे पर केसर का तिलक लगाना बहुत ही शुभ होता है। लाल किताब के अनुसार ऐसा करने से पूरे दिन आपके आस-पास सकारात्‍मक ऊर्जा रहती है और आपके अंदर आत्‍मविश्‍वास बना रहता है।

तांबे के बर्तन का पानी

रात में तांबे के बर्तन में पानी भरकर अपने सिरहाने रखें। सुबह उठकर इस पानी को किसी पौधे में डाल दें। मान्यता है कि यह उपाय नकारात्मकता दूर करने और मानसिक शांति बनाए रखने में सहायक होता है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। इसे शनि देव की कृपा प्राप्‍त होती और जीवन की परेशानियां दूरी होती हैं।

लाल कपड़े में नारियल रखें

एक जटा वाला नारियल लेकर उसे साफ लाल कपड़े में लपेटें और पूजा स्थल पर रखें। लाल किताब की मान्यता के अनुसार, इससे घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

 कन्याओं को भोजन कराएं

शुक्रवार या किसी शुभ अवसर पर छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें मीठी चीजें बाटें। कन्या पूजन को देवी शक्ति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- किस्मत देगी राजा जैसा साथ! लाल किताब के इन 3 आसान नियमों को आजमाने से दूर होगी दरिद्रता

यह भी पढ़ें- शनि छल्ला धारण करने के नियम, जानें किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।