घर में सरसों का दीपक जलाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra03, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

घर में दीपक जलाना

अक्सर लोग घर में दीपक जलाते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि सरसों का दीपक जलाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

घर में सरसों के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

इस जगह जलाएं दीपक

घर में सरसों के तेल का दीपक जलाते समय जगह का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसे मुख्य द्वार पर जलाना बेहद शुभ माना जाता है।

घर में आती है खुशहाली

गृह क्लेश का सामना कर रहे लोगों को मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में खुशहाली आने लगती है और सदस्य तरक्की करते हैं।

शनि देव होते हैं प्रसन्न

घर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, व्यक्ति के करियर में आ रही परेशानी दूर होने लगती है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

घर में मां लक्ष्मी का आगमन

घर में मां लक्ष्मी के आगमन के लिए मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ