नाग पंचमी के दिन दूध चढ़ाना चाहिए या नहीं?


By Ashish Mishra02, Aug 2024 10:00 PMjagran.com

नाग पंचमी 2024

सनातन धर्म में नाग पंचमी पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दौरान नाग देवता की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि इस दिन नाग देवता को दूध चढ़ाना चाहिए या नहीं?

नाग पंचमी कब है?

इस साल नाग पंचमी का पर्व 09 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन नाग पंचमी की पूजा सुबह 05 बजकर 47 मिनट से लेकर 08 बजकर 27 मिनट बीच करना शुभ होगा।

नाग देवता की पूजा करें

नांग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।

नाग देवता को दूध चढ़ाएं या नहीं?

ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता को दूध पिलाना चाहिए, लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। क्योंकि दूध सांप के लिए किसी जहर से कम नहीं होता है।

नाग की प्रतिमा का अभिषेक करें

नाग पंचमी के दिन नाग की प्रतिमा का दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस दिन नाग देवता को दूध पिलाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भूमि की खुदाई करने से बचें

नाग पंचमी के दिन भूमि की खुदाई नहीं करना चाहिए और न ही किसी नुकीली चीजों का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से सांप की बिल को नुकसान हो सकता है।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

नाग पंचमी के दिन स्नान करने के बाद शिवलिंग पर पुष्प, धतूरा, फल और दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

शिव जी का अभिषेक करें

नांग पंचमी के दिन अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान कच्चे दूध, घी या शहद में रुद्राभिषेक करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

सावन में पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ