Raksha Bandhan 2024 पर बन रहे हैं शुभ योग, होगा विशेष लाभ


By Amrendra Kumar Yadav03, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

रक्षाबंधन पर्व 2024

भाई और बहन के प्यार का प्रतीक पर्व साल हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं।

कब है रक्षाबंधन?

इस साल रक्षाबंधन पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। सावन पूर्णिमा का मुहूर्त इस दिन सुबह 3 बजकर 44 मिनट पर शुरु होगा और रात में 11 बजकर 55 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी।

बन रहे हैं शुभ योग

रक्षाबंधन के दिन कुछ खास योग बन रहे हैं। इन योगों की वजह से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। ऐसे में इन योगों में राखी बांधने से विशेष लाभ मिलेंगे।

शोभन योग का निर्माण

यह योग रक्षाबंधन के दिन रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। यह मुहूर्त बहुत शुभ माना जाता है। इस योग में राखी बांधना भी बहुत शुभ होता है।

सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग

रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का निर्माण हो रहा है। यह योग सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

बव करण योग का निर्माण

इस दिन भद्रा काल के बाद से बव करण योग का निर्माण हो रहा है, जो कि ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है। इसका समापन रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा।

धनिष्ठा नक्षत्र

ज्योतिषशास्त्री इस नक्षत्र को बहुत शुभ मानते हैं। इसका निर्माण सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 20 अगस्त को सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर होगा।

श्रवण नक्षत्र

वहीं, इस दिन श्रवण नक्षत्र योग भी बन रहा है, जो सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस दिन भद्रा काल दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

रक्षाबंधन के दिन इन शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com