माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। उनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
धन की देवी के नाराज होने से कार्यों में बार-बार अड़चनें आती हैं और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए रोजाना शाम में पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही घर के आंगन में दीपक भी जलाना चाहिए।
शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी समय माता लक्ष्मी घर में आती हैं। यह उपाय रोजाना करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए रोजाना तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
जरूरतमंद लोगों को दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धन लाभ होता है।
माता लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत प्रिय है। ऐसे में घर में साफ-सफाई रखनी चाहिए। गंदे स्थान पर मां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं।
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत का पालन करें। वैभव लक्ष्मी व्रत का पालन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए इन नियमों का पालन करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com