विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेरोजगारी से हैं परेशान? लाल किताब के ये 3 अचूक उपाय आजमाएं, चमक सकती है किस्मत

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:40 PM (IST)

लाल किताब में बेरोजगारी और करियर की बाधाओं को दूर करने के लिए अचूक उपाय बताए गए हैं। शनिवार को ...और पढ़ें

लाल किताब के ये उपाय दिलाएंगे करियर में सफलता । (Picture Credit- AI Generated)

 लाल किताब के ये उपाय दिलाएंगे करियर में सफलता । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. शनिवार को कौवों को मीठी रोटी खिलाना, शनि दोष शांत करता है।

  2. हनुमान जी की पूजा से करियर बाधाएं दूर होती हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है।

  3. नियमित सूर्य अर्घ्य से मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए नौकरी की तलाश कई बार तनाव भरी हो जाती है। लगातार प्रयास करने के बाद भी अगर मनचाही नौकरी नहीं मिल रही है या करियर में बार-बार रुकावट आ रही है, तो लाल किताब में कुछ उपाय बताए गए हैं। लाल किताब के अनुसार, कुछ सरल उपाय ग्रहों से जुड़े अशुभ प्रभावों को कम करने और करियर में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहायक होते हैं। इन उपायों को श्रद्धा के साथ करने से आपकी समस्‍या का हल मिल सकता है। चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

शनिवार को कौवों को खिलाएं मीठी रोटी

लाल किताब में कौवों को भोजन कराना अच्‍छा बताया गया है। कौवों का संबंध शनि से होता है। अगर नौकरी के लिए बार-बार प्रयास करने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, तो शनिवार को यह उपाय किया जा सकता है।

कैसे करें उपाय:

शनिवार के दिन अपने हाथ से रोटी बनाएं। उस पर थोड़ा घी या सरसों का तेल और गुड़ रखकर कौवों को खिलाएं। ऐसा करने से शनि से जुड़े अशुभ प्रभावों को शांत करने में मदद मिलती हैं और करियर में आ रही बाधाएं कम होती हैं।

हनुमान जी की पूजा करें

नौकरी, व्यापार या करियर में लगातार रुकावट आने पर हनुमान जी की आराधना करने की सलाह भी दी जाती है। मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर जाकर पूजा करना शुभ माना जाता है।

कैसे करें उपाय:

मंगलवार या शनिवार को हनुमान मंदिर जाएं। हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और श्रद्धा से बजरंग बाण का पाठ करें। आप चाहें तो हनुमान चालीसा भी पढ़ सकते हैं। हनुमान जी की उपासना से आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन की बाधाएं कम होती हैं।

रोज उगते सूर्य को अर्घ्य दें

ज्योतिष शास्‍त्र में सूर्य को मान-सम्मान, आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए करियर में सफलता के लिए सूर्य देव को अर्घ्य देने का उपाय बताया जाता है।

कैसे करें उपाय:

सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल लें। इसमें थोड़ा लाल चंदन, रोली और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य देने से आत्मविश्वास और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ने की धार्मिक मान्यता है।

यह भी पढ़ें- रातों-रात किस्मत को बदल सकते हैं लाल किताब के ये 10 अचूक उपाय

यह भी पढ़ें- किस्मत साथ नहीं दे रही तो देर न करें, लाल किताब के ये 5 उपाय अपनाएं; जाग सकता है सोया हुआ भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।