Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें, सुख-समृद्धि का होगा आगमन
Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ खास चीजें लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं क्या चीजें घर के दरवाजे पर लगाएं कि घर में सुख-समृद्धि का वास हो।

नई दिल्ली, Vastu Tips: घर की सुख-समृद्धि का सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से होता है। कहते हैं कि जिस घर का वास्तु सही नहीं होता है, उस घर की कभी तरक्की नहीं होती है। यदि घर की तरक्की और सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के कुछ उपायों को अपनाएं। हम आज आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे घर के मेन गेट पर जरूर लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में रहने वाले लोगों की तरक्की भी होती है। तो चलिए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर ऐसा क्या टांगे की घर की तरक्की निश्चित हो जाए।
घर के मेन गेट पर गणेश मूर्ति टांगे
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाई जानी चाहिए। गणेश भगवान की ऐसी मूर्ति घर के मुख्य द्वार पर लगाएं, जिनकी पीठ एक-दूसरे से जुड़ी हो। इस तरह की मूर्ति घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर की सभी बाधाएं दूर भागती हैं।
मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर तोरण अवश्य लगाएं। बता दें कि तोरण आम और पीपल के पत्ते का ही बना कर लगाएं। मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से बुरी या नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती हैं। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। आप किसी खास दिन पूजा-पाठ के बाद मुख्य द्वार पर तोरण लगा सकते हैं।
2. माना जाता है कि मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण भी लगाने चाहिए। ध्यान देने वाली बात ये है कि मां लक्ष्मी के पैर घर के अंदर की तरफ बने होने चाहिए। बता दें कि मां लक्ष्मी के चरण सुख-समृद्धि का सूचक होते हैं। रोज शाम को आटे की रंगोली बनाना भी शुभ होता है। ऐसा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।
3. यदि घर की सुख-शांति भंग हो रही है, तो घर के मेन गेट पर नींबू-मिर्च टांगना चाहिए। शनिवार के दिन नींबू-मिर्च को काले रंग के धागे में पिरो लें और मुख्य द्वार पर लगा दें।
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।