Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips 2023: नए साल पर घर में लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 12:14 PM (IST)

    Vastu Tips 2023 नए साल को खुशियों से भरने के साथ भाग्य चमकाने के लिए इन पेड़ पौधों को घर ले आएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि इन प्लांट्स को घर में लगाने से सुख-शांति सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

    Hero Image
    Vastu Tips 2023: नए साल पर घर में लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

    नई दिल्ली, Vastu Tips For Plant 2023: हर व्यक्ति की चाहत होती है उसके पास अपार धन हो। इसी चाहत को पूरा करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद कोई न कोई परेशानी सामने खड़ी रहती हैं। अधिकतर पैसा हाथ में रुकता नहीं है या फिर सफलता आने से पहले कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ता है। नए साल में हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला समय अच्छा बीते और जीवन में खुशियां ही खुशियां आए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल में घर में कुछ पेड़ पौधे लगा सकते हैं। इन प्लांट्स को लगाने से घर में खुशियां ही खुशियां आएगी। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल 2023 में कौन से पौधे घर में लगाने से खुल जाएंगे किस्मत के ताले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए साल में घर लाएं ये पेड़-पौधे

    क्रासुला प्लांट

    वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इसे लगाने से मनी प्लांट से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। घर में लगाने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और आय के नए स्तोत्र खुल जाते हैं। इसके साथ ही नौकरी-बिजनेस में तरक्की मिलती है। क्रासुला के पौधे को घर के मुख्य द्वार के दाएं ओर या फिर ऑफिस डेस्क में रख सकते हैं।

    तुलसी का पौधा

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर में सही दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक प्रवाहित होती है। इसके साथ ही पूरे परिवार के संकटों को हर कर खुशियां ही खुशियां लाती हैं। घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती हैं।

    आंवला का पेड़

    शास्त्रों के अनुसार, आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु वास करते हैं। इसलिए नियमित रूप से इनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आंवले का पेड़ लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए आप चाहे, तो घर की उत्तर या पूर्व दिशा में इस पेड़ को लगा सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

    आक का पौधा

    आक के पौधे को मदार, अकोड़ा जैसे नामों से भी जाना जाता है। वास्तु शास्त्र में आक के पौधे को शुभ प्लांट्स में से एक माना जाता है। नए साल में इसे घर में लगाने से सुख शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं सफेद रंग के आक का पौधा लगाने से शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्ति होगी।

    अशोक पेड़

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे के बाएं कोने में अशोक का पेड़ लगाने से धन लाभ होता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि जिस घर के आसपास अशोक का पेड़ होता है वहां बुरी शक्तियों का वास नहीं होता है। अशोक का पेड़ मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।