Vastu Tips: भूलकर भी घर में मौजूद इन तीन चीजों को न रखें इस दिशा में, वरना कंगाली नहीं छोड़ेगी साथ
Vastu Tips वास्तु शास्त्र में घर को लेकर कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों में घर में मौजूद हर एक चीज को लेकर भी बताया गया है। ऐसे ही जानिए वह कौन सी चीजें है जिन्हें गलत दिशा में रखना अशुभ होगा।

नई दिल्ली, Vastu Tips: अधिकतर लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। अधिक मेहनत करने के बावजूद घर में एक भी पैसा नहीं टिकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार ऐसा घर में मौजूद चीजों को गलत दिशा में रखने के कारण भी होता है। घर के हर एक कोने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि वास्तु के नियमों को बिल्कुल भी अनदेखा न करके चीजों को सही जगह पर रखें। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया गया हैं जिन्हें गलत दिशा में रखने से घर में दरिद्रता का वास होता है। जानिए ऐसी तीन चीजों को के बारे में जिन्हें कभी भी गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए।
पानी की टंकी
वास्तु के अनुसार, घर या ऑफिस में टंकी सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि जल की दिशा पूर्व, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा में रखना चाहिए। लेकिन कई बार वास्तु के नियमों को अनदेखा करके पानी की टंकी को दक्षिण-पूर्व दिशा में रख देते हैं। वास्तु के हिसाब से ये दिशा अग्नि की दिशा होता है। इसलिए इस दिशा में जल से संबंधित चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ जाती है। जिसके कारण घर में क्लेश, स्वास्थ्य पर बुरा असर, कानूनी पचड़ों में फंसने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
शौचालय
वास्तु शास्त्र के हिसाब से शौचालय हमेशा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए। लेकिन कई लोग शौचालय को उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बनवा देते हैं। वास्तु के हिसाब से इस दिशा में शौचालय बनवाने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। इसके साथ ही सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।
कबाड़ रखना
अधिकतर लोगों की आदत होती हैं कि बेकार हो चुकी चीजों को भी कई बार घर में संभालकर रख लेते हैं कि आने वाले समय में किसी न किसी तरह से इस्तेमाल हो जाएगा। लेकिन वास्तु के हिसाब से कबाड़ को उत्तर दिशा में रखने से बचाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा के स्वामी भगवान कुबेर है। इसलिए यह सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। इसलिए इस दिशा को साफ रखना चाहिए।
Pic Credit- Freepik
डिस्क्लेमर
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।