Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: दीवार पर इन तस्वीरों को लगाने से परिवार में बढ़ सकती है कलह की स्थिति

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 02:14 PM (IST)

    Vastu Tips वास्तु शास्त्र में सफल जीवन के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जिनका पालन करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है। साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को किन-किन चीजों को करने से बचना चाहिए जिससे जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

    Hero Image
    Vastu Upay: घर की दीवारों पर न लगाएं ये तस्वीरें।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि के लिए वास्तु के उपायों को सबसे कारगर माना जाता है। यह उपाय न केवल परिवार में खुशहाली का कारण बनते हैं बल्कि धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति में भी मददगार साबित होते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताया गया है कि घर की दीवारों पर तस्वीर लगाने से भी जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही इसमें कुछ ऐसी तस्वीरों के विषय में भी बताया गया है, जिन्हें दीवार पर लगाने से परिवार में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीवार पर न लगाएं ये तस्वीरें (Vastu Tips for Picture on Wall)

    • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को घर पर ऐसी तस्वीर लगाने से बचना चाहिए जिसमें युद्ध या हिंसा को चित्रित किया गया हो। इसलिए महाभारत की चित्र को अशुभ माना जाता है। ऐसा चित्र लगाने से घर में नकारात्मकता का वास होता है और घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है।

  • इसके साथ यह भी बताया गया है कि घर में डूबती हुई चीजों को दिखाते हुए चित्र को नहीं लगाना चाहिए। उदाहरण के रूप में डूबती हुई नाव या जहाग और डूबता हुए सूरज का चित्र घर पर नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में उदासी का माहौल पैदा हो सकता है और परिवार के सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति पैदा होने की सम्भावनाएं बढ़ जाती है।

  • वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को घर में झरने की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही पानी की तरह पैसा भी बिना किसी कारण से खर्च हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।

  • इसके साथ कई ज्योतिष विद्वान घर पर ताजमहल की तस्वीर को लगाने से भी मना करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ताजमहल एक मकबरा है और घर पर ऐसी तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है। इसकी जगह आप किसी मंदिर या देवस्थान की तस्वीर लगा सकते हैं।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।