Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर पर सजाएं ये 5 तरह की मूर्तियां, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 02:24 PM (IST)

    Vastu Tips For Home वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर एक चीज से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए जरूरी है कि ऐसी चीजें रखें जिससे वहां रह रहे लोगों का भाग्य जाग जाए। जानिए वास्तु के अनुसार घर में किन चीजों को रखना है शुभ।

    Hero Image
    Vastu Tips: घर पर सजाएं ये 5 तरह की मूर्तियां, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

    नई दिल्ली, Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की तरक्की से लेकर उसके स्वास्थ्य, रिश्ते तक पर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसी कारण घर में ऐसी चीजों को रखा जाता है जिससे कि पॉजिटिव एनर्जी अधिक पैदा हो। वास्तु शास्त्र में ऐसी ही कुछ ऐसी ही मूर्तियों के बारे में बताया गया है। सजावट के रूप में इस्तेमाल होने वाली ये मूर्तियां व्यक्ति की किस्मत को चमका सकतीहैं। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन सी मूर्ति रखने से मिलेगा ढेरों लाभ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुख-समृद्धि के लिए घर लाएं ये मूर्ति

    हाथी की मूर्ति

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में ठोस चांदी या फिर पीतल की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। इसके साथ ही धन लाभ के नए मार्ग खुलते है। वहीं बेडरूम में हाथी की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है।

    घोड़े की मूर्ति

    घोड़े की मूर्ति घर में रखने से सफलता और ताकत मिलती है। घर की उत्तर दिशा में घोड़े की मूर्ति लगाने से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। नौकरी- बिजनेस में भी अपार सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही घर-परिवार में खुशियां बनी रहती है।

    हंस की मूर्ति

    हंस के जोड़े को घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। इसलिए घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सद्भावना में बढ़ोतरी होती है।

    कछुआ

    उन्नति और धन समृद्धि के लिए घर में कछुआ की मूर्ति रखनी चाहिए। ऐसा करने से उस घर में रहने वाले व्यक्ति की आयु भी बढ़ जाती है। घर की पूर्व और उत्तर दिशा में कछुआ रखना सबसे अच्छा है।

    गाय बछड़े की मूर्ति

    गाय की मूर्ति ऐसी लानी चाहिए जिसमें बछड़ा भी बना हुआ है। पीतल से बनी ऐसी मूर्ति घर में रखने से मानसिक शांति आती है। इसके साथ ही बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।

    Pic Credit- Freepik/instagram/betweentheseams/budhshiv

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।