Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में रखें दीपक की लौ; होती है धन की वर्षा

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 05:30 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत ही महत्व है। इसमें हर वस्तु के लिए एक सही दिशा बताई गई है। वास्तु नियमों का ख्याल रखने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां बनी रहती है। यदि दीपक को सही जगह पर रखा जाए तो इससे भाग्य चमक सकता है।

    Hero Image
    Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में दीपक जलाना चाहिए।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vastu Tips: हिंदू धर्म में दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मंदिर में तो मुख्य रूप से दीपक जलाया ही जाता है। शाम के समय घर के द्वार पर भी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने की एक सही दिशा का वर्णन किया गया है। अगर दीपक जलाते समय दिशा का ध्यान रखा जाए तो इससे मिलने वाले लाभ दोगुने हो जाते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपक जलाने का महत्व

    दीपक जलाने से न सिर्फ जीवन का अंधकार दूर होता है, बल्कि घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। शास्त्रों के अनुसार, दीपक जलाने से जीवन की परेशानियां खत्म होने लगती हैं। सभी तरह के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    किस दिशा में जलाना चाहिए दीपक

    दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर होना शुभ होता है। इस दिशा में दीपक जलाने से जातक लंबी उम्र पाता है। उत्तर दिशा में भी दीपक की लौ होना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में दीपक के लौ होने पर धन लाभ होता है। वास्तु के हिसाब से पश्चिम दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। दीपक की लौ इस ओर रखने से हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है। मान्यता है अगर आपको किसी भी तरह का दुख हैं, तो इस दिशा की ओर लौ करके दीपक जलाएं।

    इस दिशा में न जलाएं दीपक

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में दीपक की लौ नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में दीपक की लौ होने से धन हानि का झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि इस दिशा को यमराज की दिशा माना गया है। इसलिए भूलकर भी इस दिशा की ओर दीपक की लौ नहीं रखनी चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner