Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Tortoise: किस कछुए को रखने के क्या हैं लाभ, दिशा का भी रखें ध्यान वरना उठाना पड़ेगा नुकसान

    By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 20 May 2023 03:07 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में हर वस्तु को रखने के लिए एक दिशा का निर्धारण किया गया है। क्योंकि हर दिशा का अपना एक महत्व है। उसी प्रकार शुभ माना जाने वाला कछुआ भी अगर ठीक दिशा में न रखा जाए तो इसका परिणाम बुरा भी हो सकता है।

    Hero Image
    Vastu Tips for Tortoise घर में कछुआ रखने के लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vastu Tips for Tortoise: वास्तु शास्त्र में कछुए को बहुत शुभ माना गया है। घर में इसकी मूर्ति रखने से कई लाभ मिलते हैं। लकड़ी, क्रिस्टल या धातु का कछुआ रख सकते हैं। इन सबके अपने-अपने लाभ हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किस दिशा में रखें कछुए की मूर्ति

    कछुए की मूर्ति हमेशा उत्तर दिशा में रखनी चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा के बहुत लाभ बताए गए हैं। उत्तर दिशा में सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा होती है। इस दिशा में धन के देवता कुबेर, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का वास होता है। इसी दिशा से धन का आगमन होता है।

    इस दिशा में कछुआ रखने के लाभ

    उत्तर दिशा में कछुआ रखने से धन की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही दुश्मनों का भी नाश होता है। अगर आपका कारोबार है तो दुकान के मुख्य द्वार पर कछुए की तस्वीर लगाने से आपको लाभ मिलेगा। ऐसा करने से रुके हुए काम भी बनने लगते हैं।

    कब रखें लकड़ी का कछुआ

    अगर आपके घर में कोई बीमार है तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लकड़ी का कछुआ रखना चाहिए। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में लाभ होने लगता है। इससे सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। यह आपके परिवार के सदस्यों के जीवन में सफलता लाता है।

    इससे बिजनेस में होगी तरक्की

    अगर आपने नया बिजनेस शुरू किया है तो अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ जरूर रखें। इससे आपके बिजनेस में तरक्की के योग बनते हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा में धातु का कछुआ रखने से बच्चों के जीवन में सौभाग्य आता है और उनकी एकाग्रता बढ़ती है। इसके अलावा कछुए को उनके कमरे की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से उनका दिमाग तेज होता है।

    By- Suman Saini

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'