Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips For South West Facing House: दक्षिण-पश्चिम मुखी घर अब नहीं रहेगा अशुभ, बस अपनाएं ये वास्तु टिप्स

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Tue, 24 Jan 2023 08:34 AM (IST)

    Vastu Tips For South West Facing House वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मुखी घर अशुभ माना जाता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार कुछ उपाय करके व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न कर सकता है। जानिए दक्षिण-पश्चिम मुखी घर का वास्तु दोष दूर करने के उपाय।

    Hero Image
    Vastu Tips For South West Facing House: दक्षिण-पश्चिम मुखी घर अब नहीं रहेगा अशुभ, बस अपनाएं ये वास्तु टिप्स

    नई दिल्ली, Vastu Tips For South West Facing House: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। घर की जगह से लेकर वहीं रखी हर एक चीज का संबंध वास्तु से माना जाता है। मान्यता है कि घर में वास्तु संबंधी समस्या होने से व्यक्ति को धन, स्वास्थ्य, तरक्की, रिश्तों में कड़वाहट आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई बार घर खरीदते या फिर किराए में रहते समय मुखी का ध्यान नहीं रखते हैं। इसी कारण कई लोग दक्षिण-पश्चिम मुखी घर ले लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस मुख वाले घर शुभ नहीं माने जाते हैं। अगर आपने भी दक्षिण-पश्चिम मुखी घर ले लिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस थोड़े से बदलाव करके अशुभ को शुभ में बदला जा सकता है। जानिए वास्तु संबंधी कुछ उपायों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण-पश्चिम मुखी घर के लिए वास्तु उपाय

    इस दिशा को रखें खाली

    वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मुखी घर के उत्तर-पूर्व दिशा को खाली रखें, जिससे कि नकारात्मक ऊर्जा घर में एकत्र न हो पाएं।

    घर का मुख्य द्वार

    घर के मुख्य द्वार से सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में अगर दरवाजा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम की ओर खुलता है, उसके कुछ नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि मुख्य द्वार उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व की ओर खुलना चाहिए। अगर मुख्य दरवाजा दक्षिण-पश्चिम की ओर खुल रहा है, तो ऐसे में दरवाजे के बाहर गदा या गायत्री मंत्र के साथ हनुमान बने हुए टाइल लगवा दें। ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

    किचन

    वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मुखी घर में किचन ईशान कोण में होना चाहिए। अगर आपका किचन दक्षिण-पश्चिम दिशा में है, तो किचन में वेरियंट कलर का पेंट करा दें।

    बेडरूम

    दक्षिण-पश्चिम दिशा को नियंत्रित करने वाला माना जाता है। इसलिए बेडरूम को दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है। क्योंकि ये दिशा एक स्थिर और समृद्ध जीवन देने वाली होती है। इसके साथ ही इस दिशा में बेडरूम होने से परिवार के स्वास्थ्य और तरक्की पर शुभ फल पड़ता है।

    इस दिशा में रखें पानी की टंकी

    घर के दक्षिण-पश्चिम की ओर छत में पानी की टंकी रख सकते हैं। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

    इतने दरवाजे या खिड़कियां हो

    अगर आपका घर दक्षिण-पश्चिम मुखी है, तो अपने घर में खिड़कियां और दरवाजे इवन नंबर (Even Number) में लगवाएं।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।