Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Self confidence:आत्म विश्वास की कमी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 11:21 AM (IST)

    Vastu Tips for Self confidence वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मेहनत के अलावा आत्म विश्वास से भरपूर होना बेहद जरूरी है। ऐसे में जानिए किन उपायों को अपना कर आत्म विश्वास को बढ़ा सकते हैं।

    Hero Image
    Vastu Tips for Self confidence:आत्म विश्वास की कमी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

    नई दिल्ली, Vastu Tips for Self confidence: कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को सफल होने के साथ हर किसी का चहेता बनना है, तो उसके लिए आत्मविश्वास मजबूत होना बेहद जरूरी है।  कई बार काफी मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में आत्म विश्वास भी आपकी असफलता का एक कारण हो सकता है। आत्म विश्वास होने पर व्यक्ति हर क्षेत्र में झंडे गाड़ सकता है। अगर आप भी आत्मविश्वास की कमी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में इन वास्तु उपायों को अपना सकते हैं। जानिए आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए कौन से वास्तु उपाय फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धारण करें मूंगा रत्न

    आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यक्ति मूंगा रत्न धारण कर सकता है। मूंगा रत्न के स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए इस रत्न को धारण करने से मंगल ग्रह भी मजबूत होगा।

    लिविंग रूम में लगाएं ये तस्वीरें

    अपने लिविंग रूम में उगते हुए सूरज या फिर दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    गाय को खिलाएं चारा

    गाय को हरा घास खिलाने से बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही मन शांत रहता है। इससे आपको आत्मविश्वास मजबूत करने में मदद मिलती है।

    सूर्य को करें अर्घ्य

    आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सुबह जल्दी उठकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें। इसके साथ ही 'आदित्य हृदय स्त्रोत' का नित्य पाठ करें। रोज भगवान सूर्य को जल चढ़ाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

    खिड़कियों को रखें खुला  

    अपने घर की खिड़कियों को खुला रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि खिड़की के सामने सीधे पीठ करके न बैठें, क्योंकि इससे ऊर्जा खत्म होती है और आत्मविश्वास कम होता है।

    करें गायत्री मंत्र का जाप

    प्रातः काल गायत्री मंत्र का जाप करें। अपने आसन के ठीक पीछे पहाड़ की तस्वीर लगाएं। 

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।