Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Purse: पर्स में न रखें ये चीजें वरना नहीं टिकेगा धन, जान लें पैसों को रखने का तरीका

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 10:19 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र में हर चीज के कुछ नियम बताए गए हैं। अपने पर्स में इन चीजों को रखने से बचना चाहिए। वरना आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वह चीजें कौन-सी हैं।

    Hero Image
    Vastu Tips for Purse पर्स में क्या चीजें नहीं रखनी चाहिएं।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Tips for Purse: पर्स रखना जरूरत के साथ-साथ एक फैशन भी बन चुका है। छोटा-मोटा सामान और पैसों को रखने के लिए पर्स की जरूरत पड़ती है। इसका महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही बहुत अधिक प्रचलन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए

    अगर आपकी आदत भी खरीदारी करने के बाद बिल पर्स में रखने की है तो इसे आज ही बदल डालें। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। जिसके चलते आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

    किन तस्वीरों को पर्स में न रखें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। इससे साथ ही अपने मृत परिजनों की तस्वीर भी पर्स में रखने से बचें। ऐसा करने से व्यक्ति पर कर्ज बढ़ता है। इसके साथ ही अपने पर्स में किसी व्यक्ति की तस्वीर न रखें। क्योंकि पर्स में मां लक्ष्मी का वास माना गया है, और ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

    कैसे नोट रखने से बचें

    अपने पर्स में कभी भी किसी चीज की चाबी नहीं रखनी चाहिए। इससे व्यापार और धन में हानि होने लगती है। साथ ही पर्स में कभी कटे-फटे नोट नहीं रखने चाहिए।

    क्या रखने से टिकेगा पैसा

    वास्तु शास्त्र में पैसों को क्रम के अनुसार रखना बताया गया है। पहले बड़े उसके बाद छोटे और फिर सबसे छोटे नोट रखने चाहिए। कभी भी सिक्के और नोट को एक साथ नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि सिक्कों की आवाज से माता लक्ष्मी एक जगह नहीं रहतीं। पर्स में एक चुटकी चावल डालकर रखने से आपके पैसों में ठहराव रहता है। साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'