Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: पूजा-स्थल सजाते समय जरूर रखें वास्तु के इन 6 महत्वपूर्ण नियमों का ध्यान

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 20 Feb 2023 01:18 PM (IST)

    Vastu Tips वास्तु शास्त्र में घर और भाग्य से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति कई प्रकार की समस्याओं को दूर कर सकता है। ऐसे ही कुछ उपाय पूजा घर के लिए भी बताए गए हैं।

    Hero Image
    Vastu Tips: पूजा घर सजाते समय रखें इन बातों का ध्यान।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vastu Tips: प्रत्येक हिन्दू घर में एक पूजा घर अवश्य होता है, जहां देवी-देवताओं की विभिन्न मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। जिनकी पूजा साक्षात भगवान के रूप में की जाती है। इसलिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में घर में बने पूजा-घर को महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी स्थान पर सभी अध्यात्मिक कार्य किए जाते हैं, जिसके कारण घर व परिवार में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और मान्यता है कि यहीं पर देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में पूजा-घर से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में हर समय सुख-समृद्धि का वास होता है और देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं। आइए जानते हैं पूजा-घर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूजा घर से जुड़े वास्तु उपाय (Vastu Tips for Puja Ghar)

    • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पूजा घर में हर दिन दीपक प्रज्वलित करना चाहिए और बिना स्नान किए भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।

    • पूजा घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसलिए सुबह की पूजा से पहले पूजा-स्थल को अच्छे से साफ कर लें और संध्या पूजा से पहले भी ऐसा करें।

    • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह नाचने वाली मुद्रा में ना हो।

    • पूजा घर में गणेश जी, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, श्री राम और माता सीता, हनुमान जी और शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

    • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ लोग ग्रह शांति के लिए उनकी मूर्ति स्थापित करते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मन्दिर में कभी भी राहु-केतु, शनि देव और काली माता की मूर्ति ना रखें।

    • वास्तु के अनुसार पूजा-घर में किसी भी देवता की टूटी हुई मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष का खतरा बढ़ जाता है और जातक के जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।