Vastu Tips for plant: घर में लगाएं ये पौधें, जमकर बरसेगी कुबेर देव की कृपा
Vastu Tips for plant कई पेड़-पौधों का संबंध देवी-देवताओं से होता है। इन्हें घर में लगाने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। कुछ पौधों को घर में लगाने से कुबेर जी की कृपा आपके परिवार पर बनी रहती है। इन पौधों का केवल धार्मिक महत्व ही नहीं है बल्कि वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी यह पौधे चमत्कारी माने गए हैं।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Kuber ke Upay: हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन का देवता माना गया है। जिस किसी व्यक्ति पर भी कुबेर की कृपा होती है, उसे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। आइए जानते हैं कि घर में किन पौधों को लगाने से व्यक्ति को कुबेर की कृपा प्राप्त होती है जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
इस पौधे से मिलेगा लाभ
वास्तु के अनुसार क्रासुला का पौधा कुबेर देव का प्रिय पौधा माना गया है। इसे लगाने के लिए घर की उत्तर दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। यदि आप इस पौधे को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखते हैं तो इससे नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। साथ ही आप इसे अपनी ऑफिस की डेस्क रखने से भी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
इस बात का ध्यान रखें कि जहां भी यह पौधा रखें वहां अंधेरा नहीं होना चाहिए। यदि आप इस पौधे को घर में लगा रहे हैं तो इसे बालकनी में रखें। इससे पौधे को अच्छी धूप मिलेगी। ऐसा माना जाता है कि पौधे को जितनी धूप मिलेगी आपकी उन्नति उतनी तेजी से होगी।
यह पौधे भी है कुबेर जी को प्रिय
हल्दी का पौधा भी कुबेर देव को अति प्रिय है। इसे घर में लगाने से कुबेर देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिसके कारण आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं। वहीं, पीले रंग के फूल वाले गेंदे के पौधे को घर में लगाने से धन और आय में वृद्धि होती है।
गुड़हल का फूल देखने में जितना सुंदर लगता है इसे लगाने से उतने ही लाभ भी मिलते हैं। यह भी कुबेर जी का प्रिय पौधा माना गया है। इसे लगाने से जीवन में आ रही धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।