Vastu Tips for Parrot: घर में तोता पालने से आता है सौभाग्य, नाराज होने पर लग सकती है बद्दुआ
कई सारे लोगों को पशु-पक्षी पालने का शौक होता है। घर में तोता पालने के कई लाभ हैं। लोग अक्सर इनकी नकल करने की खूबी के कारण इन्हें पालते हैं। साथ ही यह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Tips for Parrot: कई लोग शौक के तौर पर भी तोता पालना पसंद करते हैं। वास्तु की दृष्टि से देखा जाए तो घर में तोता पालना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन इसे पालने के कुछ नियम भी बताए गए हैं जिनका ध्यान रखा जाना जरूरी है वरना तोता पालने के अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।
क्या हैं तोता पालने के फायदे
तोता पालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जो लोग घर में तोता पालते हैं उन लोगों में निराशा कम पाई जाती है। साथ ही इससे बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। तोता पालने से आर्थिक लाभ भी मिलता है, और दरिद्रता घर से दूर भागती है। अगर तोता पालना संभव नहीं है तो इसकी जगह उसकी तस्वीर भी लगाई जा सकती है। ऐसा करने से राहु, केतु और शनि की बुरी नजर आपके घर पर नहीं पड़ती। जिस कारण अकाल मृत्यु की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
किस दिशा में रखना चाहिए पिंजरा
जिस पिंजरे में आप तोते को रखते हैं उसे घर की पूर्वी उत्तर दिशा में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि उसका मन खुश हो। तोते के नाराज होने पर घर को बद्दुआ भी लग सकती है। साथ ही इस चीज का भी ध्यान रखें कि आपका तोता गाली या अपशब्द कहना न सीखे। इससे दुर्भाग्य बढ़ता है।
किन बातों का रखें ध्यान
अगर आपके घर में बच्चे हैं तो आपको तोता जरूर पालना चाहिए। इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है। तोते को खाने में हरे रंग की चीजें देने से भगवान का आशीर्वाद घर पर बना रहता है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।