Vastu Tips for Office: व्यापार में उन्नति के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, नई ऊंचाइयों तक पहुचेगा कारोबार
वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है। व्यापार के लिए कुछ वास्तु टिप्स का उपयोग करने से आप अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुचा सकते हैं। इसके लिए आपको इन वास्तु नियमों का ध्यान रखना है।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Tips for Office: व्यक्ति अपने व्यापार में वृद्धि के लिए कड़ी मेहनत करता है। अगर आप अपने ऑफिस में इन वास्तु नियमों को अपनाएं तो इससे आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
किस साइड मुख करके बैठें
ऑफिस में मालिक का कमरा ऑफिस के दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। मालिक को हमेशा अपने ऑफिस में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। ऑफिस में डेस्क के पीछे कांच की दीवार के बजाए एक ठोस दीवार का होना बेहतर माना जाता है।
कैसा हो प्रवेश द्वार
प्रवेश द्वार किसी भी स्थान का सबसे अहम हिस्सा होता है। क्योंकि यहीं से सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। वास्तु शास्त्र में यह सलाह दी जाती है कि अपने कार्यालय का मुख्य दरवाजा हमेशा उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पूर्वी दिशा में रखें। क्योंकि इन दिशाओं से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। जिससे आपके व्यापार में उन्नति बनी रहती है।
कैसी हो बैठने की व्यवस्था
कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे उनका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर हो। ऑफिस में लाउंज या इनडोर गार्डन जरूर बनवाएं। इससे कर्मचारियों का काम करने में मन लगा रहता है। इस वास्तु उपाय से व्यापार में बढ़ोतरी होती है।
कैसा हो ऑफिस का फर्नीचर
व्यवसाय में सफलता हासिल करने के लिए अपने ऑफिस में आयताकार या चौकोर आकार का वर्कस्टेशन या फर्नीचर रखना चाहिए। इससे कार्यक्षेत्र में ऊर्जा बनी रहती है। अपने ऑफिस के उत्तर-पूर्वी भाग में एक एक्वेरियम जरूर रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यवसाय में समृद्धि लाने के लिए एक एक्वेरियम में एक ब्लैक फिश और नौ गोल्ड फिश होनी चाहिए।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।