Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: क्या आपने किसी को दिया है अपने घर का मनी प्लांट? भूलकर भी न करें ये गलतियां

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Tue, 07 Jun 2022 09:00 AM (IST)

    Vastu Tips For Money Plant वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाते समय दिशा के साथ-साथ कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि इन चीजों का नजरअंदाज करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

    Hero Image
    Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट संबंधी वास्तु नियम

    नई दिल्ली, Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का विशेष महत्व है। इसे घर में लगाने से सुख-संपन्नता आती है। इसी कारण इसे धन का पौधा कहा जाता है। मनी प्लांट जहां आर्थिक स्थिति को सही करने में मदद करता है। वहीं कुछ गलतियां करने में यह नुकसान का कारण बन जाता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप सुख-समृद्धि के साथ रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसी को न दें मनी प्लांट

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा किसी को भी नहीं देना चाहिए। क्योंकि इससे शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है जिसके कारण घर की बरकत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

    रात के समय न छुएं

    वास्तु के मुताबिक, रात के समय मनी प्लांट को नही छूना चाहिए और न ही पानी डालना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन पर गलत प्रभाव पड़ता है।

    न रखें आसपास की जगह गंदी

    मनी प्लांट घर की नकारात्मक ऊर्जा को निकालकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए कभी भी मनी प्लांट की पत्तियां और आसपास की जगह को गंदा न रखें। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

    ऐसी पत्तियां तुरंत दें हटा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे में अगर पीली पत्तियां हो गई हैं तो इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि इसका सदस्यों की तरक्की और घर की बरकत पर बुरा असर पड़ता है।

    ऐसे न रखें मनी प्लांट

    मनी प्लांट का पौधा बेल की तरह होता है जो बहुत ही तेजी से बढ़ता है। वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट को जमीन में बिल्कुल नहीं छूना चाहिए। ऐसा होने पर व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा मनी प्लांट को किसी चीज से बांधकर ऊपर की ओर चढ़ाएं।

    इस जगह पर न रखें मनी प्लांट

    वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को कभी भी घर के बाहर नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इस पौधे पर किसी दूसरे व्यक्ति की नजर नहीं पड़नी चाहिए। क्योंकि कई लोगों की नजर खराब होती है। ऐसे में मनी प्लांट सूख जाता है।

    Pic Credit- instagram/mummygarden

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'