Move to Jagran APP

Vastu Tips: मनी प्लांट लगाने से पहले जरूर जान लें ये वास्तु नियम, वरना पानी की तरह बहा देगा आपका पैसा

Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसे वास्तु के नियम के अनुसार लगाया जाए तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। जानिए वास्तु के उन नियमों के बारे में जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा देते हैं।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 05 May 2022 08:56 AM (IST)Updated: Thu, 05 May 2022 06:01 PM (IST)
Vastu Tips: मनी प्लांट लगाने से पहले जरूर जान लें ये वास्तु नियम, वरना पानी की तरह बहा देगा आपका पैसा
Vastu Tips for moeny plant: मनी प्लांट के इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

नई दिल्ली, Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पौधे लगाना काफी अच्छा माना जाता है। घर में हरे-भरे पौधे होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह काफी हद तक बढ़ जाता है, जिससे सुख-समृद्धि बढ़ती रहती है। वास्तु में कई पौधे बताए गए हैं जिन्हें लगाने से सौभाग्य, खुशहाली बनी रहती हैं। इन्हीं में से एक है मनी प्लांट का पौधा। अधिकतर घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा दिख जाता है। लेकिन मनी प्लांट को लगाते समय वास्तु के कुछ नियमों को बिल्कुल अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में यह पौधा फायदा देने की वजह आर्थिक हानि का कारण बन जाता है। जिसके बारे में किसी को अंदाजा ही नहीं होता। अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा बेकार में पानी की तरह न बहे तो इसके लिए वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ध्यान, जिससे कभी भी आपके घर में रुपए-पैसों की कमी न हो।

loksabha election banner

मनी प्लांट रखने के लिए बेस्ट जगह

मनी प्लांट के पौधे को घर के जिस भी स्थान में रख रहे हो लेकिन इसे हमेशा आग्नेय कोण ( पूर्व-दक्षिण) में ही रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

वास्तु के अनुसार, आग्नेय कोण में मनी प्लांट लगाने से शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। क्योंकि इस दिशा के स्वामी भगवान गणेश जी है। जो हर तरह की आपदाओं का नाश करते हैं।

इन दिशा में न लगाएं

मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए वास्तु के मुताबिक, इस दिशा को बृहस्पति ग्रह की मानी जाती है और जबकि मनी प्लांट शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व कारक है। दोनों ग्रहों में शत्रुता का भाव है। ऐसे में इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से अशुभ फलों की प्राप्ति होगी।

इस दिन ही लगाएं मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में पौधे लगाने की विशेष दिन भी बताया है। इसके अनुसार, मनी प्लांट का पौधा शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि में लगाया जा सकता है। इस दिनों में पौधा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इस बात का रखें ख्याल

मनी प्लांट का पौधा बेल की तरह बढ़ता है। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि इसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। अगर जमीन में छू रही हैं तो इसे ऊपर कर दें या फिर काट दें। माना जाता है कि मनी प्लांट की ऊपर बढ़ती हुई बेल समृद्धि में वृद्धि करने वाली मानी जाती है।

अगर मनी प्लांट की कोई भी पत्ती सुख गई हो या फिर पीली पड़ गई हैं तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसी पत्तियां सुख-समृद्धि में रुकावट बनती हैं।

Pic Credit- instagram//probinsyanang.plantita/

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.