Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर में बिल्कुल भी न रखें भगवान शिव की ऐसी तस्वीर, सुख-समृद्धि पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Wed, 11 May 2022 04:06 PM (IST)

    Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भगवान शिव की तस्वीर रखते समय कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। अन्यथा शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है। जानिए किस तरह की भगवान शिव की तस्वीर या फिर मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।

    Hero Image
    Vastu Tips: घर में व रखें भगवान शिव की ऐसी तस्वीर

     नई दिल्ली, Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मौजूद हर एक वस्तु सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है। इसलिए हर वस्तु का चुनाव, दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसी ही तस्वीरों को लेकर कई वास्तु नियम बताए गए हैं। वास्तु के मुताबिक, घर में लगी हर एक तस्वीर का अच्छा या बुरा फल मिलता है फिर चाहे वो तस्वीर देवी-देवताओं की ही क्यों न हो। देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। देवी-देवताओं में से भगवान शिव की की पूजा करना काफी हितकारी माना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शिव जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है जो सौम्या के साथ-साथ रौद्र रूप के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में घर में भगवान की गलत तस्वीर रखने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए भगवान शिव की तस्वीर संबंधी कुछ वास्तु नियम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न रखें घर में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर

    वास्तु के मुताबिक, घर में कभी भी नटराज की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि नटराज की मूर्ति या तस्वीर भगवान शिव का तांडव नृत्य मुद्रा में दर्शाए गए हैं, जो विनाश का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। घर में रहने वाले लोगों के बीच खटास आने लगती है।

    रौद्र रूप भगवान शिव की न लगाएं तस्वीर

    वास्तु के मुताबिक, घर में कभी भी भगवान शिव की तस्वीर ऐसी नहीं रखनी चाहिए जिसमें वह रौद्र रूप में हो। क्योंकि क्रोधित अवस्था में भगवान शिव की तस्वीर स्थापित करने से शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है।

    ऐसी अवस्था में न हो शिव जी की तस्वीर

    वास्तु के अनुसार, भगवान शिव की तस्वीर ध्यान मुद्रा में बैठे हुई अवस्था में तस्वीर या मूर्ति रखनी चाहिए। कभी भी ऐसी तस्वीर न रखें जिसमें वह खड़े नजर आ रहे हो। ऐसी तस्वीर शुभ नहीं मानी जाती है।

    इस दिशा में रखें भगवान शिव की तस्वीर

    वास्तु के मुताबिक, भगवान शिव की तस्वीर उत्तर दिशा में रखनी चाहिए। क्योंकि इस दिशा में कैलाश पर्वत है। इस दिशा में रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    ध्यान रखें ये बातें

    • भगवान शिव की तस्वीर जिस स्थान पर स्थापित की है। उस जगह को हमेशा साफ-सुथरा रखें थोड़ी सी भी धूल न जमने दें। वास्तु के मुताबिक, साफ-सुथरा न रखने से विपरीत प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है।
    • वास्तु के मुताबिक, घर में भगवान शिव की परिवार के साथ की तस्वीर रखें। जिसमें मां पार्वती के साथ भगवान कार्तिकेय और गणपति जी है। ऐसी तस्वीर रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

    Pic Credit- Instagram/oldschoolboxing96/halfengineer0007/shyam.sudhan.angappan/bhagwan_ji_ki_bhakt

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'