Kitchen Vastu Tips: किचन से तुरंत बाहर कर दें ये चीजें, वरना बढ़ सकती हैं मुसीबतें
रसोई के लिए वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for Kitchen) में कई नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखा जाए तो इससे घर में सुख-समद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं जिन्हें अपने रसोई घर में रखने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किचन, घर का एक जरूरी हिस्सा है। हिंदू धर्म में रसोई में देवी अन्नपूर्णा का वास माना गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक आज हम आपको कुछ ऐसा चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी रसोई में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है और दरिद्रता का वास होता है। साथ ही इन चीजों को किचन में रखने से आपको वास्तु दोष (Vastu Dosh) का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको तुरंत ही इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।
तुरंत बाहर करें ऐसे बर्तन
किचन में कभी भी टूटे-फूटे या चटके हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए, क्योंकि वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि टूटे-फूटे बर्तनों में खाना खाने से घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे में आपको इस तरह के बर्तनों को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
हटाएं ऐसी चीजें
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आपको अपने रसोई घर में खराब हो चुके उपकरण या फिर बेकार पड़े सामान को भी नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होने लगती है, जिससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में या तो इन उपकरणों को ठीक करवा लेना चाहिए या फिर घर से बाहर कर देना चाहिए।
बढ़ सकती हैं मुसीबतें
कई लोगों की आदत होती है कि वह खराब या बासी हो चुका खाना रसोई में या अपने फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल गलत माना गया है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं जैसे बीमारियां और तनाव आदि झेलना पड़ सकता है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको अपनी रसोई में कभी भी शीशा नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इसी के साथ किचन में झाड़ू या किचन में इस्तेमाल होने वाले गंदे कपड़े भी नहीं रखने चाहिए। इससे भी आपको नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। झाड़ू को हमेशा इस तरह रखें कि किसी की नजर उसपर न पड़े। वहीं रसोई में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों को साफ रखें।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर में अचानक कांच का टूटना देता है क्या संकेत, जानिए ऐसे में क्या करें
यह भी पढ़ें- Parijat Ke Upay: आजमाएं पारिजात फूल से जुड़े ये उपाय, कई समस्याओं का होगा समाधान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।