Vastu tips for Interview: इंटरव्यू पर जाने से पहले अपनाएं ये वास्तु टिप्स, बढ़ जाएंगे सफलता के चांस
कई बार बहुत प्रयासों के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती जिस कारण निराशा होती है। वास्तु शास्त्र (Vastu tips) के अनुसार इंटरव्यू पर जाने से पहले आप कुछ उपाय कर सकते हैं जिससे आपके लिए सफलता प्राप्ति की संभावना बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं वह वास्तु टिप्स।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी की यह चाह होती है कि उसे अपनी मनचाही नौकरी मिले। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी हम अपनी मनपसंद नौकरी पाने में कामयाब नहीं हो पाते। ऐसे में अगर आप इंटरव्यू पर जाने से पहले वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय अपनाते हैं, तो इससे आपको सफलता मिल सकती है। चलिए जानते हैं जॉब इंटरव्यू के लिए वास्तु टिप्स।
मिलेगी बप्पा की कृपा
हिंदू धर्म में किसी भी कार्य का शुभारंभ करने से पहले गणेश जी को याद किया जाता है। ऐसे में जब भी आप इंटरव्यू के लिए जाएं, तो सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। साथ ही गणपति को सुपारी और मोदक भी अर्पित करें। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ये उपाय आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकता है।
मिल सकती है मनचाही नौकरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी आप इंटरव्यू देने के लिए घर से निकलें, तो सबसे पहले अपना दायां पैर आगे रखें। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से इंटरव्यू में सफलता मिलने के चांस भी बढ़ जाते हैं और आपको अपनी मनचाही नौकरी मिल सकती है।
(Picture Credit: Pexels)
यह भी पढ़ें - Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी उल्टी न रखें ये चीजें, वरना लग सकता है वास्तु दोष
पर्स में रखें ये चीजें
अगर आप जॉब इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो ये वास्तु टिप्स जरूर अपनाएं। इसके लिए अपने पर्स में कुछ चावल के दाने या फिर गोमती चक्र रखें। ऐसा करने से व्यक्ति पर धन की देवी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। साथ ही इससे सफलता प्राप्ति के अवसर भी बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही आप अपने पर्स में हल्दी की गांठ भी रख सकते हैं। ऐसा करना काफी शुभ माना गया है।
जरूर करें ये काम
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि किसी इंटरव्यू पर जाने से पहले आपको अपनी पॉकेट में एक पीले रंग का रूमाल या फिर पीले रंग का कोई छोटा-सा कपड़ा जरूर रखना चाहिए। इससे भी इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें - Samudrik Shastra: शनि पर्वत पर तिल वालों को करना पड़ता है संघर्ष, जानिए क्या कर सकते हैं उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।