Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी उल्टी न रखें ये चीजें, वरना लग सकता है वास्तु दोष
कई बार हम बर्तनों को धोने के बाद उन्हें उल्टा करके रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में माना गया है कि किचन में कुछ चीजों को उल्टा रखने से आपको नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि किचन में किन चीजों को वास्तु नियमों के अनुसार उल्टा नहीं रखना चाहिए।
Kitchen Vastu Tips In hindi (Picture Credit: Freepik)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रसोई, घर का एक जरूरी हिस्सा है, जिसमें देवी अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। वास्तु शास्त्र में ऐसी कुछ चीजों बताई गई हैं, जिन्हें रसोई में उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। वरना आपको नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
बढ़ सकती हैं दिक्कतें
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, रसोई में कभी भी कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में कढ़ाई को राहु के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में अगर आप इस उल्टा करके रखते हैं, तो इससे आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
हो सकते हैं लड़ाई-झगड़े
वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि किचन में छुरी-कांटे जैसी धारदार चीजों को भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। वरना इससे भी आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे वास्तु दोष बढ़ता है और घर में लड़ाई-झगड़ा होने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
यह भी पढ़ें - Plant Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, वरना छिन जाएगा सुख-चैन
कहां रखें गैस स्टोव
वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने की एक सही दिशा भी बताई गई है। वास्तु के अनुसार रसोई में अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में भोजन पकाना चाहिए। ऐसे में आपको स्टोव या गैस भी इस दिशा में रखा होना चाहिए। अगर आप इसे उत्तर या पश्चिम दिशा में रखते हैं, तो इससे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
लग सकता है वास्तु दोष
(Picture Credit: Freepik)
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को कभी भी किचन में बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। इसी के साथ कभी भी किचन के ठीक सामने बाथरूम न बनवाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है, जो आगे चलकर मुसीबत का सबब बन जाता है। इसी के साथ आपकी रसोई में टपकता हुआ नल भी नहीं होना चाहिए, वरना यह भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: सुबह उठकर रोजाना करेंगे ये काम, तो खुशियों से भरा रहेगा आपका दिन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।