Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Home: पायदान बिछाते समय रंग का भी रखें ध्यान, तो घर में नहीं प्रवेश करेगी नेगेटिव एनर्जी

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 04:55 PM (IST)

    पायदान लगभग हर घर में पाया जाता है। यह ज्यादातर घर के मुख्य द्वार पर देखने को मिलता है। यह जूते चप्पलों की गंदगी को घर में आने से रोकता है। वास्तु शास्त्र में इसके रंग-रूप और आकार को लेकर कुछ बाते बताई गई हैं।

    Hero Image
    Vastu Tips for Home: पायदान बिछाते समय किन बातों का रखे ध्यान।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद हर छोटी-बड़ी चीज के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। इन चीजों को नियमानुसार रखा जाए तो घर में सकारात्मकता आती है। इसी प्रकार घर में सामान्य तौर पर इस्तेमाल होने वाले पायदान के लिए भी वास्तु शास्त्र में कुछ विधान हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन बातों का रखें ध्यान

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसी के द्वारा घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। प्रवेशद्वार के दोष मुक्त होने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसी दृष्टि से द्वार पर बिछाए जाने वाले पायदान के लिए भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वास्तु के अनुसार, पायदान या डोरमेट का आकार आयताकार होना चाहिए।

    कैसा होना चाहिए रंग

    अगर आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में है तो आपको नीले रंग के पायदान का इस्तेमाल करना चाहिए।  वहीं अगर आपका प्रवेश द्वार पूर्व दिशा में है तो हल्के रंग के डोरमेट का इस्तेमाल करें। इस दिशा में कभी भी काले या नीले रंग का डोरमेट नहीं होना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में प्रवेशद्वार होने पर पीले या हल्के पीले रंग का पायदान रखना शुभ माना जाता है। वहीं अगर आपका मुख्य द्वार पश्चिम दिशा की ओर है तो नीले, हरे और सफेद रंग का पायदान बिछाना चाहिए।

    कैसा हो पायदान का कपड़ा

    पायदान रखते समय ध्यान देना चाहिए, कि इसका कपड़ा रेशम, कपास और प्राकृतिक फाइबर से बना हुआ हो। क्योंकि ये आपके घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। ऐक्रेलिक कपड़े से बने पायदान को घर नहीं लाना चाहिए, क्योंकि ये अग्नि तत्व है, और सकारात्मक ऊर्जा और भावनाओं को जलाता है। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अपने घर के पायदान को समय-समय पर बदलते रहे और इसे हमेशा साफ रखें।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner