Vastu Tips for Home: पूर्व मुखी घर होना शुभ या अशुभ, इन वास्तु नियमों का जरूर रखें ध्यान
हर व्यक्ति इस उम्मीद के साथ घर बनाता है कि वह उसमें सुख-शांति के साथ रह सके। इसके लिए जरूरी है कि घर बनवाते समय आप वास्तु नियमों को ध्यान में रखें। क्योंकि वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम विज्ञान के अनुसार ही होते हैं।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र में बताया गया है घर बनवाते समय दिशाओं का ध्यान रखा जाना जरूरी है। उसी के अनुसार आपको शुभ या अशुभ फल प्राप्त होते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र में घर के बेडरूम से लेकर किचन तक की एक दिशा तय की गई है। अगर किसी व्यक्ति का घर पूर्व मुखी होता है तो ऐसे में उसे इन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इससे वह वास्तु दोष से बचा रहता है।
इस दिशा में होना चाहिए मंदिर
वास्तु के अनुसार पूर्वमुखी घर सबसे शुभ माना जाता है। क्योंकि यह सूर्योदय की दिशा है। अगर आपका घर पूर्व मुखी है तो ऐसे में आपके घर का मंदिर ईशान कोण में होना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना गया है। प्रवेश द्वार पर तांबे का सूर्य जरूर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे का सूर्य सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है।
रसोई घर के वास्तु नियम
रसोई किसी भी घर का सबसे अहम हिस्सा होती है। अपने घर का किचन कुछ इस तरह रखें कि खाना बनाते समय आपका मुख उत्तर या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। रसोई घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से आपका परिवार रोगों से मुक्त रहता है।
इस दिशा में हो सीढ़ियां
पूर्व मुखी घर में सीढ़ियां हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनवानी चाहिए। जिस घर में प्रवेश द्वार पूर्व दिशा की ओर होता है उस घर में बाथरूम उत्तर-पूर्व कोने में नहीं बनवाना चाहिए। इसके अलावा आप दक्षिण या पश्चिम दिशा का चयन कर सकते हैं।
कहां होना चाहिए बेडरूम
अगर आपका घर पूर्व मुखी है तो ऐसे में आपका बेडरूम उत्तर-पूर्व कोने में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, अपना बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाएं। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।