Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Home: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये चीजें, झेलनी पड़ती है धन की हानि

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 12:19 PM (IST)

    Vastu Tips for Home वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत ही महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव घर के सदस्यों पर भी पड़ती है। इसलिए हर वस्तु से संबंधित कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं। घर में मुख्य तौर पर प्रयोग होने वाले फ्रिज को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं।

    Hero Image
    Vastu rules of fridge फ्रिज के ऊपर क्या नहीं रखना चाहिए।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क।  Vastu Tips for Home: आज के समय में फ्रिज हर घर में इस्तेमाल होने वाली एक जरूरी मशीन है। लोग अक्सर अनजाने में लोग फ्रिज पर कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जिन्हें रखने से उन्हें भविष्य में धन की हानि झेलनी पड़ती है। आइए जानते हैं फ्रिज के वास्तु संबंधी नियम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या चीजें नहीं रखनी चाहिए

    बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह अपने फ्रिज पैसे आदि रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, धन और सोना आदि कभी भी फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए। इससे कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई लोगों की आदत होती है कि वह अपने फ्रिज के ऊपर बच्चों को मेडल या ट्रॉफी आदि रख देते हैं। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता।

     न रखें ये पौधे

    कई लोग सजावट के उद्देश्य से फ्रिज के ऊपर प्लांट आदि भी रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस के पौधे को कभी भी फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए। इससे आपको बांस के पौधे को रखने का कोई लाभ नहीं मिलता।

    खत्म हो जाता है दवाइयों का असर

    फ्रिज के ऊपर दवाइयों को रखने से उनका असर खत्म हो जाता है। विज्ञान भी इस बात को मानता है। फ्रिज से निकलने वाली गर्माहट का असर दवाइयों पर पड़ता है।

    किस दिशा में रखें फ्रिज

    फ्रिज को हमेशा दीवार से कम-से-कम एक फीट की दूरी पर रखना चाहिए। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए फ्रिज को हमेशा पश्चिम दिशा में ही रखें। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम दिशा भी शुभ मानी गई है।

     

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'