Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Home: बहुत शुभ है घर की उत्तर दिशा, इन चीजों को रखने से मिलेगी समृद्धि

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 10:24 AM (IST)

    Vastu Tips for Home वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत ही महत्व है। वास्तु के अनुसार घर की हर एक वस्तु की दिशा सही होने पर व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं दूसरी ओर गलत दिशा रखी गई चीजों का जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

    Hero Image
    Vastu Tips for Home घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Vastu Tips for Home: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें घर की हर छोटी से लेकर बड़ी वस्तु के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु में उत्तर दिशा का क्या महत्व है और वह कौन-सी वस्तुएं हैं जिन्हें उत्तर दिशा में रखने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर दिशा का महत्व

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सभी दिशाओं का अपना महत्व है। लेकिन उत्तर दिशा को सबसे शुभ माना गया है क्योंकि इस दिशा में देवताओं का वास माना गया है। इस दिशा में धन के देवता कुबेर का वास माना गया है। इसलिए इस दिशा को वास्तु दोष से मुक्त रखने पर धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

    उत्तर दिशा में लगाएं ये चीज

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में दर्पण लगाना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। वास्तु के अनुसार, घर की रसोई की दिशा भी उत्तर में होनी चाहिए। इससे अन्न-धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। साथ ही घर के मुख्य द्वार का उत्तर में होना शुभ माना जाता है।

    ये पौधे रखने से मिलेंगे लाभ

    मनी प्लांट का वास्तु में बहुत महत्व है। यदि इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में रखा जाए तो  आर्थिक लाभ के योग बनते हैं। साथ ही दरिद्रता घर से दूर भागती है। तुलसी को धार्मिक रूप से तो शुभ माना ही जाता है, साथ ही वास्तु के अनुसार भी इसका विशेष महत्व है। इसलिए घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा रखना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही तरक्की में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।  

    उत्तर दिशा में लगाएं ये मूर्ति

    क्योंकि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है, इसलिए शुभ परिणामों की प्राप्ति के लिए इस दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने पर आपके करियर में तरक्की बनी रहती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner