Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Gift: वास्तु के हिसाब से उपहार के तौर पर दें ये 5 चीजें, भाग्य देगा साथ

    किसी विशेष मौके पर उपहार देते समय हम इस सोच में पड़ जाते हैं कि क्या उपहार देना बेहतर रहेगा। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपहार बताए गए हैं जिन्हें देने से सामने वाले व्यक्ति को खुशी तो होगी ही। साथ ही उसके लिए सफलता के रास्ते भी खुल जाएंगे।

    By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Tue, 13 Jun 2023 05:22 PM (IST)
    Hero Image
    Vastu Tips for Gift वास्तु के अनुसार क्या गिफ्ट देना चाहिए।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vastu Tips for Gift: लोगों को उनकी शादी, जन्मदिन आदि पर उपहार दिए जाते हैं। उपहार देते समय हमारी ये कोशिश रहती है कि जो भी उपहार हम दे रहे हैं वह उस व्यक्ति को पसंद आए। साथ ही वह उसकी जरूरत के हिसाब से भी हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है जिन्हें उपहार में देने से प्राप्त करने वाले व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसा होना चाहिए गिफ्ट

    कई लोग देवी-देवताओं की मूर्ति या फिर तस्वीर उपहार के रूप में देते हैं। भगवान गणेश की तस्वीर को उपहार के रूप में देना बहुत ही शुभ माना जाता है। गणेश भगवान, उपहार पाने वाले व्यक्ति के सभी कष्ट हर लेते हैं। और उसके घर में सुख-शांति बनी रहती है।

    उपहार में दें इस जानवर की मूर्ति  

    हाथी को भगवान गणेश का ही रूप माना गया है। ऐसे में हाथी की मूर्ति को गिफ्ट के तौर पर देना, काफी शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यह मूर्ति चांदी, पीतल या लकड़ी की होनी चाहिए। साथ ही हाथी का जोड़ा देना भी व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि करता है।

    कौन-सी धातु है शुभ

    वास्तु शास्त्र में चांदी को एक बहुत ही शुभ धातु माना जाता है। साथ ही चांदी का संबंध मां लक्ष्मी से भी माना गया है। चांदी से बनी चीजें जैसे चांदी का सिक्का आदि उपहार के तौर पर देने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद, उपहार प्राप्त करने वाले व्यक्ति पर बना रहता है।

    ये फोटो है बेस्ट गिफ्ट

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात भागते हुए घोड़ों की तस्वीर व्यक्ति के भाग्य को चमका सकती है। इसलिए इस तस्वीर को उपहार के रूप में दे सकते हैं। इसके अलावा आप मिट्टी के शो पीस भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इससे रुका हुआ धन वापस आता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'