Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips For Car: वास्तु के अनुसार, गाड़ी में रखें ये 4 चीजें, दुर्घटनाओं की संभावना होंगी कम

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 07:02 PM (IST)

    हम सभी कार में अपनी आस्था के अनुसार किसी-न-किसी भगवान की तस्वीर जरूर लगाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कार में रखने से हम दुर्घटनाओं से बचे रहते हैं।

    Hero Image
    दुर्घटना से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये 4 चीजें

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vastu Tips For Car: वाहन आदि चलाते हुए सचेत रहना जरूरी। हमारी जरा-सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। आपने कई लोगों को अपना कार में हनुमान जी की तस्वीर या गणेश जी की मूर्ति लगाते हुए देखा होगा। देवताओं की तस्वीर लगाते हुए हम यह कामना करते हैं कि हम हर प्रकार की दुर्घटना से बचे रहें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाड़ी में क्या चीजें नहीं रखनी चाहिए 

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, गाड़ी में टूटी-फूटी या खराब चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिएं। गाड़ी की समय-समय पर साफ-सफाई करना जरूरी है। गाड़ी की खिड़की, कार्पेट और सीट को हमेशा साफ रखें। ये चीजें व्यक्ति के दिमाग को अशांत करती हैं और व्यक्ति सही निर्णय नहीं ले पाता।

    इन उपायों से बच जाएंगे दुर्घटना से

    अशुभ घटनाओं और अन्य परेशानियों से बचने के लिए लोग शुभ मुहूर्त और अच्छा दिन देखकर ही गाड़ी खरीदते हैं. उसकी पूजा करते हैं, मंदिर ले जाते हैं ताकि इन सब चीजों से बचा जा सके. लेकिन गाड़ी में कुछ शुभ चीजें रखना भी जरूरी होता है. कहते हैं गाड़ी नें भगवान की मूर्ति या फोटो जरूर लगाएं।

    डैशबोर्ड पर रखें किस देवता की मूर्ति

    गाड़ी के डैशबोर्ड पर कई लोग भगवान की छोटी मूर्ति रख लेते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार गाड़ी पर गणेश जी की मूर्ति रखना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से विघ्नहर्ता आपकी सारे संकटों से रक्षा करेंगे।

    इस उपाय से हर संकट होगा दूर

    वास्तु के अनुसार कार की सीट के नीचे कागज बिछाएं और उस पर सेंधा नमक और बेंकिग सोडा मिलाकर रखें। ऐसा करने से गाड़ी की नकारात्मकता दूर होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे जल्‍दी-जल्‍दी बदलते रहें।

    किस रंग का रखें कछुआ

    गाड़ी में काले रंग का छोटा कछुआ रखना शुभ माना जाता है। ये गाड़ी में से नकारात्‍मकता दूर करता है। साथ ही सकारात्‍मकता लाता है। गाड़ी में नेचुरल स्टोन या क्रिस्टल रखने से पृथ्‍वी तत्‍व मजबूत होता है। इससे कार हमेशा सुरक्षित रहती है।

    न करें ये काम

    गाड़ी में अच्‍छा म्‍युजिक बजाना चाहिए। इससे वातावरण खुशनुमा रहता है। गाड़ी चलाते समय लाउड म्‍युजिक नहीं बजाना चाहिए। इससे व्यक्ति का ध्यान भटकता है। वास्तु के अनुसार गाड़ी में हमेशा पानी की बोतल रखनी चाहिए। यह मन को मजबूत बनाने का काम करता है और इससे व्‍यक्ति सही निर्णय लेने में समर्थ होत है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'