Vastu Tips: बाथरूम संबंधी इन वास्तु नियमों का रखें ख्याल, वरना हो जाएंगे जल्द ही कंगाल
Vastu Tips For Bathroom and Toilet घर के बाथरूम को वास्तु शास्त्र के नियमों के आधार पर बनवाना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस जगह पर वास्तु दोष सबसे अधिक होता है। वास्तु दोष होने पर शारीरिक मानसिक के साथ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

नई दिल्ली, Vastu Tips For Bathroom and Toilet: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सदस्यों की तरक्की, धन लाभ के लिए सकारात्मक ऊर्जा का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में घर में हर एक चीज को वास्तु के हिसाब से रखते हैं। लेकिन जब बात बाथरूम या शौचालय की आती है, तो वास्तु को अनदेखा कर देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम घर की एक ऐसी जगह है जहां पर सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए जरूरी है कि बाथरूम के वास्तु का पूरा ध्यान रखा जाएं। क्योंकि बाथरूम में वास्तु दोष होने से धन हानि के साथ मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि बाथरूम संबंधी किन वास्तु नियमों का जरूर पालन करना चाहिए।
बाथरूम संबंधी वास्तु नियम
इस दिशा में न बनवाएं शौचालय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शौचालय कभी भी उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। क्योंकि यह दिशा भगवान कुबेर की होती है। इसके साथ ही इस दिशा से सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसके अलावा शौचालय दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए।
बाथरूम में इस धातु की न रखें चीजें
बाथरूम में ऐसी चीजें बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए जो तांबे से बनी हो। क्योंकि तांबा को शुद्ध धातु माना जाता है जिसका इस्तेमाल देवी-देवता की पूजा के लिए किया जाता है।
बाथरूम में इस दिशा में न हो पानी का नल
वास्तु के हिसाब से इस बात का जरूर ध्यान रखें कि बाथरूम में पानी का नल दक्षिणी कोने में नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही जब पानी का इस्तेमाल न हो तो बिल्कुल भी नल को खुला न छोड़े। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर नल से थोड़ा सा भी पानी टपकता है, तो उसे तुरंत सही करा लें। क्योंकि यह धन हानि का कारण बन सकता है।
बाथरूम में इस दिशा में लगाएं शावर
अगर आप बाथरूम में शावर लगाने की सोच रहे है, तो इसे उत्तर दिशा में लगाएं। क्योंकि इस दिशा को जल की दिशा माना जाता है।
बाथरूम में इस दिशा में लगाएं शीशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में शीशा लगाने की मनाही होती है। क्योंकि इससे भी एनर्जी रिफ्लेक्ट होती है। ऐसे में बाथरूम में सबसे अधिक निगेटिव एनर्जी होती है। अगर आप शीशा लगाना ही चाहते हैं, तो बाथरूम की उत्तर या पूर्व की दीवार पर लगाना ठीक होगा।
बाथरूम में ये रंग कराना शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम को इस तरह से बना होना चाहिए कि अंदर ताजी हवा आएं। इसके साथ ही बाथरूम में डार्क कलर कराने से बचना चाहिए। इसलिए आप बाथरूम में समुद्री नीला, पीला, गुलाबी, सफेद जैसे हल्के रंग करा सकते हैं।
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।