Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips For Bathroom: बाथरूम का वास्तु दोष जीवन पर डालता है बुरा असर, जानिए किन बातों का जरूर रखें ध्यान

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sat, 09 Apr 2022 02:43 PM (IST)

    Vastu Tips For Bathroom वास्तु के मुताबिक बाथरूम वास्तु दोष का सबसे बड़ा कारण होता है। इसलिए बाथरूम संबंधी इन नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। क्योंकि इन्हें करने से आपको आर्थिक संकट शारीरिक या फिर मानसिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    Hero Image
    Vastu Tips: बाथरूम के इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

    नई दिल्ली, Vastu Tips For Bathroom: घर का पूजा घर, किचन के अलावा बाथरूम बहुत महत्वपूर्ण भाग होता है। क्योंकि यह एक ऐसी जगह है जहां सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। जिसके प्रभाव से व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई रोगों के भी शिकार हो जाते हैं। घर में मौजूद बाथरूम को वास्तु के हिसाब से होना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि इसके द्वारा ही पूरे घर के वास्तु दोष को भी ठीक किया जा सकता है, जिससे आपका बेहतर स्वास्थ्य रहने के साथ धन और विकास संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जानिए वास्तु के अनुसार, बाथरूम के लिए किन वास्तु बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • बाथरूम का सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। क्योंकि गलत दिशा में होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसलिए बाथरूम को घर में उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इसे कभी भी दक्षिण, दक्षिण-पूर्व या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर नहीं बनवाना चाहिए।
    • वास्तु के अनुसार, बाथरूम बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह किचन में बगल में या फिर सामने की ओर न हो। इससे वास्तु दोष बढ़ता है।
    • बाथरूम के वास्तु के अनुसार पेंट करवाना शुभ होता है। इसलिए बाथरूम में नीले रंग का पेंट कराना चाहिए। क्योंकि यह रंग खुशी का प्रतीक है।

  • वास्तु के अनुसार, बाथरूम में मौजूद बाल्टी और मग का रंग भी नीला रखें। इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा बाल्टी को हमेशा भरा हुआ रखना चाहिए।
  • बाथरूम में शीशा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह सीधे दरवाजे के सामने न हो। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।
  • बाथरूम में शीशा हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा में होना चाहिए। कभी भी गोलाकार या फिर अंडाकार शीशा नहीं लगाना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार, जब जरूरत न हो तो बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए। क्योंकि यहां पर सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। ऐसे में दरवाजा खुला रहने पर यह पूरे घर में फैल जाएगी। जिसके कारण आर्थिक संकट के साथ करियर में रुकावट आ सकती हैं।
  • Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर'

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner