Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: इन 3 पौधों का सूखना होता है धन हानि का संकेत, सुख-शांति का हो जाता है नाश

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Wed, 29 Jun 2022 10:17 AM (IST)

    Vastu Tips सनातन धर्म में बड़ी ही श्रद्धा के साथ कई पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। इसी कारण तुलसी सहित कुछ पौधे घर में पाए जाते हैं। लेकिन पेड़ों की अच्छी देखभाल के बावजूद भी वह अचानक सूखने क्यों लगती है? आखिर वह क्या संकेत देते हैं?  

    Hero Image
    Vastu Tips जानिए कौन से पेड़ देते हैं अनहोनी का संकेत

    नई दिल्ली, Vastu Tips: पेड़-पौधे व्यक्ति के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। ये बोल सकते हैं कि व्यक्ति का जीवन पेड़-पौधों के बिना चलना असंभव है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आसपास मौजूद पेड़-पौधे व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिन्हें घर के आसपास लगाने से सुख-समृद्धि के साथ शारीरिक, आर्थिक लाभ मिलता है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है। ऐसे ही वास्तु में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया है जिन्हें घर में लगाना तो शुभ माना जाता है। लेकिन उनका सूखना या मुरझाया व्यक्ति की तरक्की पर बुरा असर डालती है। जानिए ऐसे कौन से पेड़-पौधे हैं जिनके सूखने से व्यक्ति को अनिष्ट के संकेत मिलने लगते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शमी का पेड़

    शमी का पेड़ घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है। यह पेड़ भगवान शिव को काफी प्रिय है। इसके साथ ही इस पौधे का संबंध भगवान शनि से है। ऐसे में अगर अचानक शमी का पौधा सूख जाए तो समझ लें कि कुंडली में शनि की स्थिति खराब है। ऐसे में व्यक्ति को धन हानि के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को उस पौधे की जगह दूसरा शमी का पेड़ लगा देना चाहिए।

    मनी प्लांट

    वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का काफी अधिक महत्व है। माना जाता है कि घर में सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से मां लक्ष्मी का हमेशा वास बना रहता है। लेकिन कई बार अचानक से मनी प्लांट सूख जाता है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट का सूख जाना अशुभ होता है। व्यक्ति को आने वाले समय में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    तुलसी का पौधा

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर अचानक से तुलसी का पौधा मुरझा जाए, तो समझ लें कि आने वाले समय में धन हानि के साथ किसी अनिष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

    Pic Credit- freepik/ Instagram// JEN.LOVESPLANTS/BOTANICVALLEY

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner