Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: रोजाना चढ़ाएंं अशोक के पेड़ में जल, गृह कलेश होगा दूर; जानें लगाने का सही तरीका

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 11:27 AM (IST)

    अशोक के पेड़ के पत्तों का इस्तेमाल धार्मिक और मांगलिक कार्यों में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में अशोक का पेड़ लगाने से जीवन में अपार सफलता मिलती है। अशोक के पेड़ में रोज जल अर्पित करने से जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

    Hero Image
    Vastu Tips रोजाना अशोक के पेड़ में जल देने के फायदे।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Tips: अशोक का शाब्दिक अर्थ होता है किसी प्रकार का शोक न होना। जिस घर में अशोक का पेड़ होता है वहां सारे काम बड़ी आसानी से पूरे होते हैं। इन घरों में बिना किसी रुकावट के काम शुभ तरीके से पूरे होते हैं।  अशोक के पत्तों से लेकर जड़ तक सभी का अपना एक धार्मिक महत्व है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या हैं जल देने का लाभ

    हिंदू मान्यताओं के अनुसार, अगर आप रोज अशोक के पेड़ में जल देते हैं तो इससे घर में लक्ष्मी जी का वास बना रहता है। मां लक्ष्मी की कृपा बने रहने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक जोखिम नहीं उठाने पड़ते। अशोक के पेड़ में रोज जल अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही इससे घर में मौजूद रोग-दोष भी समाप्त हो जाता है।  

    इस उपाय से बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

    अगर आपके घर में बिना किसी वजह के कलेश की स्थिति बनी रहती है तो आपको जरूर ही अशोक के वृक्ष में जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही हर शुक्रवार को अशोक के पेड़ के में जल देने के बाद कपूर और घी को मिलाकर दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। और घर के लड़ाई-झगड़ो से राहत मिलती है।

    क्या होनी चाहिए अशोक के पेड़ की दिशा

    वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। यह सबसे शुभ दिशा मानी गई है, इसलिए अशोक का पेड़ हमेशा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।

    अशोक का पेड़ लगाने के नियम

    वास्तु शास्त्र में अशोक के पेड़ को लगाने के भी कुछ नियम बताए गए हैं। अशोक का पेड़ घर के अंदर लगाना शुभ नहीं माना जाता। अशोक के वृक्ष को घर के दरवाजे के बाएं कोने में लगाने से धन की प्राप्ति होती है। घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए अशोक की जड़ को गंगाजल से साफ करके घर के मंदिर में रखना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'