Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: भूलकर भी सप्ताह के इन दो दिन न जलाएं अगरबत्ती, वरना हो जाएंगे कंगाल

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 10:38 AM (IST)

    Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा पाठ करते समय कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। ऐसे ही देवी-देवता के सामने पूजा करते समय घर अगरबत्ती जलाते हैं तो पहले इससे संबंधित कुछ नियमों के बारे में जान लें।

    Hero Image
    Vastu Tips: भूलकर भी सप्ताह के इन दो दिन न जलाएं अगरबत्ती, वरना हो जाएंगे कंगाल

    नई दिल्ली, Vastu Tips In Hindi: हिंदू धर्म में  देवी-देवता की पूजा करते समय सिंदूर, फूल, माला, नैवेद्य, फल, अक्षत, चंदन से लेकर अगरबत्ती, धूप बत्ती जलाते हैं। हर एक चीज का अपना अलग-अलग महत्व है। कुछ पूजा सामग्री देवी-देवता से समर्पित होते हैं। लेकिन एक चीज है जो सभी देवी-देवता के समक्ष इस्तेमाल की जाती है। वह है अगरबत्ती। आमतौर पर अगरबत्ती का इस्तेमाल अधिकतर घरों में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगरबत्ती को सप्ताह के हर एक दिन नहीं जलाना चाहिए। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगरबत्ती किस दिन नहीं जलानी चाहिए और इसे जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन न जलाएं अगरबत्ती

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंगलवार और रविवार के दिन पूजा के समय अगरबत्ती नहीं जलाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन अगरबत्ती जलाने से सुख-समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

    अगरबत्ती बांस से बनी होती है। इसलिए रविवार और मंगलवार के दिन बांस नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से संतान के ऊपर भी बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही परिवार में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

    अगरबत्ती न जलाएं, तो बेहतर है

    वास्तु शास्त्र , धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बांस को वंश का प्रतीक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि बांस को कभी नहीं जलाना चाहिए। इससे वंश की वृद्धि पर नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही पितृदोष लगता है। इसलिए कोशिश करें कि बांस से बनी हुई अगरबत्ती को न जलाएं, तो बेहतर है।

    पड़ता है भाग्य पर बुरा असर

    फेंगशुई के अनुसार, बांस जलाने से भाग्य पर बुरा असर पड़ता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने के साथ हर व्यक्ति की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।

    अगरबत्ती की बजाय करें धूपबत्ती का इस्तेमाल

    शास्त्रों के अनुसार, अगरबत्ती के बदले आप चाहे तो धूपबत्ती जला सकते हैं। क्योंकि इसमें बांस का इस्तेमाल नहीं होता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।