Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Plant for Home: घर में भूलकर भी न रखें ये पौधे, परिवार में बढ़ सकता है कलेश, रुकते हैं तरक्की के रास्ते

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 06:48 PM (IST)

    कई लोग घर की सजावट के लिए तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे भी पौधे बताए गए हैं जिन्हे लगाने से घर में नकारात्मकता का प्रवेश होता है। साथ ही ये पोधे कई तरह की समस्याएं भी उत्पन्न कर सकते हैं।

    Hero Image
    Vastu Plant for Home घर में नहीं लगाने चाहिएं ये पौधे।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Plant for Home: हिंदू धर्म और पर्यावरण में एक गहरा संबंध रहा है। हमारे धर्म में कई पेड़-पौधों को भगवान के रूप में पूजा जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को घर में लगाने की मनाही है। इससे सुखों का नाश करते हैं। ये पौधे आमदनी और तरक्की में बाधक बनते हैं। आइए जानते हैं कि किन पेड़-पौधो को भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन पौधों को लगाने की है मनाही

    घर में इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। इसलिए इसे घर के अंदर या सामने नहीं लगाना चाहिए। कपास का पौधा देखने में सुंदर लगता है लेकिन इस पौधे को कभी भी अपने घर में न लगाएं। कपास का पौधा घर में अशुभता लाता है। इससे धन, दु:ख, कष्ट की हानि होती है।

    कौन-सा पौधा रोकता है तरक्की का रास्ता

    बोनसाई दिखने में सुंदर होते हैं। उनकी विशेष रूप से देखभाल करने की जरूरत होती है। लेकिन आपके घर में बोनसाई का पौधा होना बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। बोनसाई का पौधा तरक्की का रास्ता रोकता है।

    किस पौधे को लगाने से आती है नेगेटिव एनर्जी

    मेंहदी का बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहती है। साथ ही इसे हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। मेहंदी की खुशबू से माहौल महक उठता है, लेकिन घर में मेहंदी का पौधा लगाने से काफी नुकसान हो सकता है। मेंहदी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

    कौन-सा पौधा रोकता है उन्नति के मार्ग

    वास्तु नियमों के अनुसार, घर के अंदर या बाहर कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। घर के आसपास कांटेदार पौधे होने से भी काफी नुकसान होता है। बबूल का पौधा घर को बर्बाद कर सकता है। घर में कलह और कलह पैदा करता है, धन के प्रवाह को रोकता है, उन्नति के मार्ग को अवरुद्ध करता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'