Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Valentine's Day 2023 Vastu Tips: अपने साथी को ना गिफ्ट करें ये चीजें, ध्यान रखें वास्तु के ये सुझाव

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 04 Feb 2023 04:12 PM (IST)

    Valentines Day 2023 वैलेंटाइन डे पर अपने साथी को गिफ्ट देने की परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन वास्तु शास्त्र में उपहार देने के सन्दर्भ में भी कुछ नियमों को बताया गया है जिनका पालन सभी को करना चाहिए।

    Hero Image
    Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन डे पर रखें वास्तु के इन नियमों का ध्यान।

    नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Valentine's Day 2023 Vastu Tips: जल्द ही वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है। बता कि हर साल 14 फरवरी (Valentine's Day 2023 Date) के दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। ऐसे में वैलेंटाइन डे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन सभी गिफ्ट को बहुत ही जरूरी माना जाता है। वैलेंटाइन डे पर कपल्स एक-दूसरे को सुंदर सा उपहार भेंट करते हैं और इस दिन को खास बनाते हैं। लेकिन गिफ्ट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। बता दें कि वास्तु शास्त्र में गिफ्ट देने के संदर्भ में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन सभी को करना चाहिए। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर साथी को किन चीजों को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैलेंटाइन डे पर न गिफ्ट करें ये चीजें (Valentine's Day 2023 Gift Idea)

    • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति को काले रंग का कपड़ा गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। वास्तु में काले रंग को अशुभ और समस्या पैदा करने वाला रंग बताया गया है।

  • वास्तु के अनुसार अपने साथी को डूबता हुआ जहाज भूलकर भी गिफ्ट ना करें। ऐसा करने से कई प्रकार की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। साथ ही गिफ्ट देने वाले और लेने वाले के जीवन में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

  • कई बार कपल्स एक-दूसरे को सुंदर रूमाल गिफ्ट करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि रुमाल दुःख का प्रतीक है। इसलिए खरीदारी के समय इस चीज को लिस्ट से हटा दें।

  • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किसी को गिफ्ट में जूते नहीं देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु में जूते को उपहार में देना नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इससे रिश्तों में मनमुटाव पैदा होने का डर बढ़ जाता है।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।