घर से बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
वास्तु शास्त्रों की मानें तो घर में बुरी शक्तियों के रहने से जीवन में अस्थिरता आ जाती है। व्यक्ति काल्पनिक दुनिया में रहने लगता है। उसके बने काम भी बिगड़ जाते हैं। इससे व्यक्ति हताश और निराश हो जाता है। हालांकि इन परेशानियों से घबराना नहीं चाहिए।

अक्सर आपने कुछ लोगों को देखा होगा कि वे घर पर बेहद परेशान रहते हैं। वहीं, जब वह दूसरे की घर पर रहते हैं, तो सुकून मिलता है। ऐसा आपके साथ भी होता होगा। जब आप अपने घर पर उदास रहते हैं या फिर आपको गुस्सा अधिक आता होगा। कभी-कभी ऐसा भी होता होगा कि आप हर समय चिढ़े रहते होंगे। इसके दो कारण हैं। इनमें पहला मानसिक विकार हो सकता है। वहीं, दूसरा घर की नकारात्मक शक्तियां हैं। वास्तु शास्त्रों की मानें तो घर में बुरी शक्तियों के रहने से जीवन में अस्थिरता आ जाती है। व्यक्ति काल्पनिक दुनिया में रहने लगता है। उसके बने काम भी बिगड़ जाते हैं। इससे व्यक्ति हताश और निराश हो जाता है। हालांकि, इन परेशानियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि वास्तु नियमों का पालन कर बुरी शक्तियों को घर से बाहर करना चाहिए। अगर आप भी अपने घर से बुरी शक्तियों को दूर करना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के इन नियमों का पालन करें -
- सबसे पहले आपको उन लोगों से दूर रहना चाहिए, जो अपने जीवन से निराश हैं और हताश हैं। उनसे दूर रहें। ऐसे लोगों के साथ में रहने से जीवन में नकारात्मकता आती है।
-घर से बाहर जाते समय अपने पर्स में कपूर और फिटकरी का छोटा टकड़ा रख लें। जब घर का आने समय हो, उस समय कपूर और फिटकरी को बाहर ही फेंक दें। आप चाहे तो मंदिर के बाहर पीपल वृक्ष की जड़ में कपूर और फिटकरी को रख दें। इससे भी बुरी शक्तियां दूरी होती हैं।
-अगर आप अपने जीवन में बुरी शक्तियों से परेशान हैं, तो घर पर दो बार धूप, अगरबत्ती, गुग्गल, कपूर आदि चीजें जलाएं। साथ ही गंगाजल से घर का छिड़काव करें। इससे भी बुरी शक्तियां घर से निकल जाती हैं।
-घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए रोजाना शाम में दिया या मोमबत्ती जरूर जलाएं। आप पूजा घर या मेडिटेशन स्पॉट पर जला सकते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।