Twitching of Eyes: आंखों का फड़कना क्या संकेत देता है, ये आंख फड़के तो हो जाएं सावधान
आंखों का फड़कना एक स्वाभाविक बात है लेकिन जब किसी की आंख फड़कती है तो हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि कोई शुभ या अशुभ घटना होने वाली है। आंखों के फड़कने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी मौजूद है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Twitching of Eyes: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आखों के फड़कने को शगुन या अपशगुन से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिष की मानें तो आंख का फकड़ना हमें हमारे भविष्य का भी संकेत देता है। चलिए जानते हैं कि किस आंख के फड़कने से आपकों लाभ होता है और कौन-सी आंख के फड़कने से नुकसान झेलना पड़ता है।
क्या कहता है आंख का फड़कना
महिलाओं में बायीं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। जबकि दाईं आंख का फड़कना कुछ अपशगुन होने का संदेश देता है। वहीं पुरूषों के संबंध में इसका ठीक उल्टा माना जाता है। पुरूषों की बाईं आंख फड़कने से कुछ अशुभ होने की आंशका बनी रहती है। जबकि दायीं आंख फड़कना कुछ शुभ होने का संकेत है।
दाईं आंख फड़कने पर क्या होता है
पुरूषों में दाईं आंख फड़कने का मतलब है कि उनका कोई सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। वहीं अगर किसी पुरूष की बाईं आंख फड़के तो समझना चाहिए कि कुछ अप्रिय घटने वाला है, या फिर वह किसी मुसीबत में फसने वाला है। इसलिए बाईं आंख फड़कने पर सतर्क हो जाना चाहिए।
स्त्रियों में बाईं आंख फड़कने का मतलब
महिलाओं की बाईं आंख फड़कने का मतलब है कि जल्द ही उनके जीवन में सुख-शांति का प्रवेश होने वाला है। वहीं दाईं आंख फड़कने पर सावधान हो जाएं। क्योंकि यह खराब स्वास्थ्य की ओर संकेत करता है।
जब एक साथ फड़के दोनो आंख
कभी-कभी लोगों की दोनों आंखे एक साथ फड़कने लगती हैं। ऐसे में लोग दुविधा में पड़ जाते हैं कि यह शुभ संकेत है या अशुभ। दोनो आंखों के साथ में फड़कने का मतलब है कि किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात होने वाली है। यह संकेत पुरूष और महिला दोनों के लिए ही समान है।
क्या है वैज्ञानिक कारण
विज्ञान के अनुसार, मांसपेशियों में परेशानी के चलते आंखें फड़कती हैं। व्यक्ति की नींद पूरी न होने पर या किसी तनाव के चलते यह समस्या हो सकती है। कुछ आसान उपायों से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आंख फड़कने पर अपनी आखों को लगातार 30 सेकेण्ड्स तक झपकाएं। अगर फिर भी आंख का फड़कना बंद नहीं होता तो आंखों की हल्के हाथ से मसाज करें। अगर आप नींद पूरी लेते हैं तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।