Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Kinnar blessings Tips: अगर किन्नर लौटाए ये चीज तो समझें जल्द खुलने वाली है आपकी किस्मत, उन्हें क्या करें दान

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 27 May 2023 04:39 PM (IST)

    आपने अक्सर विवाह या तीज-त्योहारों पर किन्नरों को नेकी मांगते देखा होगा। हिंदू धर्म के अनुसार किन्नर को दान देने से बुध ग्रह शांत होता है। किन्नरों पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। अगर इनका आशीर्वाद मिल जाए तो व्यक्ति की किस्मत रातों रात चमक सकती है।

    Hero Image
    Transgender blessings Tips किन्नरों को क्या चीजें करें दान।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Transgender blessings Tips: ऐसी मान्यता है कि किन्नरों की दुआ भगवान तक जल्दी पहुचती है। उसी प्रकार इनके द्वारा दिया गया श्राप भी जल्दी लगता है। यह भी माना जाता है कि उन्हें दान देने से घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। किन्नर समाज की ऐसी कई सारी बाते हैं जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन्नरों को क्या दान करें

    किन्नरों को अनाज, कपड़े और पैसे दान के रूप में देना शुभ माना जाता है। जब भी किन्नरों को कुछ दान करें तो बदले में कुछ सिक्के जरूर लें। ज्योतिष में बताए गए उपाय के अनुसार, अगर किन्नरों द्वारा दिए गए सिक्के को तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रखा जाता है तो इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

    क्या नहीं करना चाहिए दान

    किन्नरों को कभी भी प्लास्टिक की वस्तुएं, पुराने वस्त्र, तेल और झाड़ू दान नहीं करनी चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता। अगर किसी भी बुधवार के दिन आपको किन्नर द‌िखे तो उन्हें कुछ न कुछ धन जरूर दान करें। अगर किन्नर आपसे खुश होकर आपको 1, 2, 5 या 10 रुपए का सिक्का वापस लौटाते हैं तो समझ लीजिए आपका भाग्य बदलने वाला है। जल्द ही आपकी किस्मत का ताला खुलने वाला है।

    क्या है किन्नरों के श्राप के नुकसान

    किन्नरों द्वारा कही गई कोई भी बात बहुत जल्दी ईश्वर तक पहुचती है। इसलिए कभी भी उन्हें नाराज नहीं करना चाहिए। क्योंकि उनके द्वारा दी गई बद्दुआ बहुत जल्दी लगती है। शास्त्रों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति किन्नरों का अपमान करता है या उनका मजाक उड़ाता है तो उसे अगले जन्म में किन्नर बनना पड़ता है और ऐसा ही अपमान सहना पड़ता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'