Tongue colour Palmistry: जीभ का रंग बताएगा आपकी खूबियां से लेकर खामियां, इससे जानें करियर और कारोबार का हाल
सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति का चेहरे को पढ़ने आभा पढ़ने और पूरे शरीर के विश्लेषण का अध्ययन के बारे में बताया गया है। व्यक्ति की जीभ उसके कई राज उजागर करती है। किसी व्यक्ति की जीभ का आकार और रंग भी उसके व्यक्तित्व और भविष्य को बता सकता है।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Tongue colour Palmistry: जीभ केवल खाने का स्वाद बताने के काम ही नहीं आती बल्कि, समुद्र शास्त्र में इसकी और भी कई खूबियां बताई गई हैं। व्यक्ति की जीभ उसकी खूबियों से लेकर, करियर और कारोबार तक का हाल बता सकती है। कई बार डॉक्टर भी केवल जीभ देखकर व्यक्ति की सेहत के बारे में बता देते हैं।
क्या कहता है जीभ का ये रंग
समुद्रशास्त्र में कहा गया है कि जिन लोगों की जीभ दो रंग की होती है यानी जीभ का रंग एक समान नहीं होता, ऐसे लोग जल्दी गलत संगति में पड़ते हैं। ये लोग नियमों का उल्लंघन भी करते हैं। साथ ही इन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। वहीं जीभ का पीला होना शुभ नहीं माना जाता। पीली जीभ आपके खराब स्वास्थ्य की ओर संकेत करती है। ऐसे लोगों की तर्क शक्ति भी कमजोर हो सकती है। जिन लोगों की जीभ लाल हो, न बहुत पतली और न बहुत मोटी हो तो, यह आपके अच्छे स्वास्थ्य की ओर इशारा करती है। ऐसे लोगों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही ऐसे लोग उच्च पदों तक भी पहुंचने हैं।
थोड़ी काली जीभ का क्या मतलब है
जिन लोगों की जीभ थोड़ी काली होती है। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग बहुत समय तक एक ही जगह पर टिक कर नौकरी नहीं कर सकते। जिस कारण इनके करियर को लेकर अनिश्चितता की स्थिति हमेशा बनी रहती है।
किन लोगों की वाणी होती है कठोर
समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की जीभ थोड़ी मोटी होती है उन लोगों की वाणी कठोर होती है। भले ही ये लोग स्वभाव के अच्छे होते हों, लेकिन अपनी वाणी के कारण लोग इन्हें गलत समझ बैठते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को सोच-समझकर बोलना चाहिए। साथ ही अपनी जुबान पर नियंत्रण भी रखना चाहिए।
क्या है जीभ पर तिल का मतलब
बहुत कम लोगों की जीभ पर तिल पाया जाता है। जिन लोगों की जीभ पर तिल का निशान होता है, माना जाता है कि वह बहुत ही अच्छे वक्ता होते हैं। अपने इसी गुण के कारण वह राजनीति के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन ऐसे लोग लापरवाह भी होते हैं। कई बार जल्दबाजी में यह अपना ही नुकसान करवा बैठते हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।