Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Tijori ke Upay: तिजोरी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर में छा सकती है कंगाली

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 26 May 2023 10:55 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र में हर वस्तु के लिए कुछ-न-कुछ नियम बनाए गए हैं। वास्तु नियमों के अनुसार अगर घर की तिजोरी के आसपास कुछ वर्जित चीजों को रखा जाए तो इससे धन हानि होने की आशंका बनी रहती है। इसलिए इन नियमों को जानना जरूरी है।

    Hero Image
    Tijori ke Upay तिजोरी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Tijori ke Upay: घर का सभी बहुमूल्य सामान जैसे- गहने, पैसे आदि रखने के लिए तिजोरी का उपयोग किया जाता है। जिस व्यक्ति की तिजोरी जिनती भरी होती है उसका वैभव उतना ही अधिक होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें तिजोरी के पास रखने से धन की हानि हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन चीजों को तिजोरी के पास नहीं रखना चाहिए

    तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी के पास कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। और न ही कीमती चीजों वाली अलमारी के पास झाड़ू रखें। इससे घर में कंगाली आ सकती है।

    किन कामों को करने से बचें

    लक्ष्मी माता स्वच्छ जगह पर ही निवास करती है। इसलिए कभी भी भूलकर तिजोरी के पास जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो सकती हैं। न हीं कभी तिजोरी को झूठे हाथों से छुएं। ऐसा करने से घर में धन कमी बनी रहती है।

    किस रंग की चीज तिजोरी के पास न रखें

    हिंदू धर्म में काले रंग को बहुत ही अशुभ माना गया है। इसलिए किसी भी शुभ अवसर पर काले रंग के कपड़े पहनने की मनाही होती है। यही कारण है कि तिजोरी के पास भी कोई काले रंग की वस्तु नहीं रखनी चाहिए। लाल रंग को माता लक्ष्मी का प्रिय रंग माना गया है इसलिए तिजोरी में रखे जाने वाले पैसे और गहनों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'