Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips of Statues: वो मूर्तियां या स्टैच्यू जो लाएंगी आपके जीवन में तरक्की

    By Jeetesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 05 Jul 2021 04:35 PM (IST)

    Vastu Tips of Statues फेंगशुई और वास्तुशास्त्र दोनों ही विधाओं में सजावट की इन मूर्तियों का बहुत महत्व है। आज हम आपको वास्तु की कुछ ऐसी ही मूर्तियों के बारे में बताएंगे जिनका इस्तमाल करके आप अपने जीवन में तरक्की और समृद्धि पा सकते हैं।

    Hero Image
    वो मूर्तियां या स्टैच्यू जो लाएंगी आपके जीवन में तरक्की

    Vastu Tips of Statues: घर या ऑफिस में सजावट के लिये अक्सर हम कोई न कोई मूर्ति, स्टैच्यू या स्कल्पचर का इस्तमाल करते हैं। जो कई बार बहुत महंगा आर्ट पीस भी होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि फेंगशुई और वास्तुशास्त्र दोनों ही विधाओं में सजावट की इन मूर्तियों का बहुत महत्व है। आज हम आपको वास्तु की कुछ ऐसी ही मूर्तियों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तमाल करके आप अपने जीवन में तरक्की और समृद्धि पा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1-हंसों का जोड़ा

    हंसों के जोड़े को वास्तु में प्रेम और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, अपने घर के लिविंग रूम में हंसों के जोड़े की मूर्ति रखने से घर में प्रेम और मेल-जोल का वातावरण बना रहता है। घर के सदस्यों में मानसिक शांति और पॉजिटिविटी बनी रहती है। हंसों के जोड़ें की मूर्ती घर में समृद्धि और उन्नति भी लाती है।

    2- हाथी की मूर्ति

    हाथी को पौराणिक रूप से धन-संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। माता गज लक्ष्मी की सवारी के तौर पर हाथी की मूर्ति को घर में रखना शुभ माना जाता है। इससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। हाथी की मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व में रखना चाहिए। बेडरूम में चांदी की हाथी की मूर्ति रखने से राहु के अशुभ प्रभाव को समाप्त किया जा सकता है।

    3- कछुए की मूर्ति

    भारतीय वास्तुशास्त्र में तो कछुए को भगवान विष्णु का कच्छप अवतार माना जाता है, वहीं फेंगशुई में भी कछुए को लम्बे जीवन और सुख – समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कछुए की मूर्ति को ड्राइंग रूम में रखने से घर में संपन्नता आती है। कछुए की मूर्ति को पानी के पात्र में रखना ज्यादा शुभ माना जाता है। तिजोरी में चांदी का कछुआ रखने से धन की वर्षा होती है। ऐसी मान्यता है।

    4- मछली की मूर्ति

    मछली गतिशीलता और जीवंतता का प्रतीक है। फेंगशुई के अनुसार, घर में मछली का एक्वेरियम रखना शुभ होता है, लेकिन अगर एक्वेरियम रखना संभव न हो, तो पीतल या चांदी की बनी मछली रखना भी उतना ही शुभ है। मछली की मूर्ति या एक्वेरियम को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।

    5- गाय की प्रतिमा

    हिंदू धर्म में गाय को सबसे पवित्र पशु माना जाता है। गाय को पालना और उसे प्रत्येक दिन चारा देना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि ऐसा कर पाना संभव न हो, तो घर में पीतल या सफेद पत्थर की गाय की मूर्ति रखें। ये आपके परिवार के सेहत के लिए शुभ होगा।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'