नए घर में प्रवेश से पहले हटा दें ये 5 पुरानी चीजें! घर में दरिद्रता और वास्तु दोष का बनती हैं कारण
नए घर में प्रवेश करते समय कुछ पुरानी चीजों को साथ लाने से वास्तु दोष और नकारात्मकता आ सकती है। टूटे बर्तन, बंद घड़ियां, फटे कपड़े, टूटा फर्नीचर और सूखे पौधे नए घर में दरिद्रता का कारण बन सकते हैं।

नए घर में प्रवेश से पहले इन पुरानी चीजों को हटा दें (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
टूटे बर्तन, चटके कांच नए घर में नकारात्मकता लाते हैं।
बंद घड़ियां और फटे कपड़े घर में दरिद्रता का कारण।
टूटा फर्नीचर, सूखे पौधे वास्तु दोष को न्योता देते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई नए घर में प्रवेश करता है तो अपने पुराने घर की चीजें भी नए घर में लाता है। ऐसा करना काफी हद तक सही भी है, क्योंकि सभी चीजें नई खरीदना संभव नहीं होता है।
वहीं कई बार जल्दबाजी में हम ऐसी भी कुछ चीजें नए घर में ले आते हैं जो खराब होती हैं या फिर जिनका इस्तेमाल करना ठीक नहीं होता है। ऐसा करने से आप नए घर में भी कुछ वास्तु दोषों को न्योता दे सकते हैं।
नया घर खरीदना या बनवाना जीवन के सबसे खास पलों में से एक होता है। हर कोई चाहता है कि नए घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे। वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण से लेकर उसमें प्रवेश करने तक कई बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। उसी में से एक है नए घर में कुछ ऐसी चीजों का प्रवेश न करना जिनका इस्तेमाल आप पुराने घर में जाने-अनजाने में करते थे। आइए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में।
टूटे हुए बर्तन या कांच की चीजें
वास्तु शास्त्र में टूटे हुए बर्तनों और चटके हुए कांच को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि टूटी हुई चीजें घर में नकारात्मकता और अशांति का कारण बन सकती हैं।
इसी वजह से ऐसा कहा जाता है कि आप जब भी नए घर में प्रवेश करें, तो पहले टूटे कप, प्लेट, शीशे और अन्य कांच की वस्तुओं को हटा दें। यही नहीं अगर कोई भी बर्तन थोड़ा सा भी चिटका हुआ है, तो उसे भी नए घर में इस्तेमाल न करें।
बंद या खराब घड़ियां
वैसे तो बंद घड़ियां आपको किसी भी स्थान पर नहीं रखनी चाहिए, लेकिन जब बात नए घर में प्रवेश की हो, तो आपको ऐसी कोई भी घड़ी नए घर में नहीं लानी चाहिए।
बंद या खराब घड़ियां आपके समय को भी खराब कर सकती हैं। घड़ी को समय और निरंतर प्रगति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में बंद या खराब घड़ी रखने से आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
पुराने और फटे हुए कपड़े
वैसे तो इस बात का ध्यान सभी रखते हैं कि किसी भी तरह के फटे या पुराने कपड़े न पहने जाएं। ऐसा करना नकारात्मकता को न्योता देता है।
अगर आप नए घर में प्रवेश करते समय पुराने या फटे कपड़े वहां ले जाते हैं तो इससे आपके साथ नकारात्मक ऊर्जा भी नए घर में आ सकती है। यही नहीं आपको कभी भी पुराने कपड़ों का इस्तेमाल नए घर में पोछे के लिए भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में वास्तु दोष लग सकता है।
टूटा हुआ फर्नीचर
वास्तु की मानें तो टूटे हुए फर्नीचर में भी सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए आपको कभी भी नए घर में प्रवेश करते समय कोई भी पुराना या टूटा हुआ फर्नीचर नहीं ले जाता चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। टूटी कुर्सियां, खराब मेज, टूटी अलमारी या कोई भी अनुपयोगी फर्नीचर नए घर में ले जाने से बचना ही वास्तु अनुकूल है।
सूखे और मुरझाए हुए पौधे
घर में हरे-भरे पौधे ताजगी और सकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं। इसके विपरीत सूखे और मुरझाए पौधों को वास्तु की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता।
आप जब भी नए घर में प्रवेश कर रहे हैं, इस बात का ध्यान रखें कि वहां कभी भी सूखे या मुरझाए हुए पौधे और फूल न ले जाएं। कई बार लोग सूखे पौधे नए घर में इस उम्मीद से ले जाते हैं कि शायद वो कभी हरे हो जाएंगे, लेकिन ये आपके नए घर के लिए वास्तु दोष का कारण भी बन सकते हैं।
अगर आप भी जल्दी ही नए घर में प्रवेश करने वाले हैं, तो इन चीजों को भूलकर भी न ले जाएं। ये चीजें आपके घर के लिए वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी किचन में गलत जगह रखते हैं नमक? वास्तु दोष से बचने के लिए तुरंत पढ़ें सही नियम
यह भी पढ़ें- कंगाली की वजह बन सकता है घर के इन स्थानों पर रखा खाली बर्तन! वास्तु के नियमों को समझें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।